जेल से रिहा हुए बिहार के बाहुबली नेता अनंत सिंह, बाहर आकर कही बड़ी बात

Published : Aug 16, 2024, 10:36 AM ISTUpdated : Aug 16, 2024, 10:38 AM IST
Anant Singh

सार

मोकामा के पूर्व विधायक और बाहुबली नेता अनंत सिंह एके 47 मामले में बरी होने के बाद बेऊर जेल से रिहा हो गए हैं। उनके समर्थकों में खुशी की लहर है, और सिंह ने अपनी रिहाई पर संतोष व्यक्त किया है।

पटना. मोकामा के पूर्व विधायक व बाहुबली नेता अनंत सिंह पटना की बेऊर जेल से रिहा हो गए हैं। उन्होंने बाहर आते ही कहा कि हमें न्याय मिला और जेल से निकलते ही बढ़िया लग रहा है। आपको बतादें कि उन्हें शुक्रवार सुबह करीब 5 बजे रिहा किया गया है। उन्हें बुधवार को पटना हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली थी। क्योंकि एके 47 केस में सबूत के अभाव में बरी कर दिया है।

पूर्व विधायक के समर्थकों में खुशी की लहर

पूर्व विधायक अनंत सिंह के बाहर आने की खबर से समर्थकों में खुशी की लहर है। सिंह को लोकसभा चुनाव के दौरान मई माह में पैरोल दी गई थी। 15 दिन उन्होंने जेडीयू के ललन सिंह के लिए चुनाव प्रचार भी किया था। अनंत सिंह मोकाम से चार बार विधायक रह चुके हैं। अब वे फिर से राजनीति करेंगे।

यह भी पढ़ें : Rakshabandhan : 19 और 20 अगस्त को फ्री चलेंगी बसें, नहीं लगेगा बहनों का किराया

अनंत सिंह के घर से मिली थी एके 47

दरअसल 2019 में पुलिस ने बाहुबली नेता अनंत सिंह के घर में छापेमारी की थी। इस दौरान उनके घर से एके 47 बरामद हुई थी। इस कांड के बाद अनंत सिंह काफी दिनों तक फरार भी थे। लेकिन बाद में उन्होंने दिल्ली की तीस हजारी कोर्ट में सरेंडर कर दिया था। उन्हें 2022 में दोषी करार दिया गया था। जिसके बाद उन्होंने हाईकोर्ट का रूख किया था। जिसके बाद सबूतों के अभाव में उन्हें बरी कर दिया है। आपको बतादें कि अनंत सिंह पहले नीतीश कुमार के खास हुआ करते थे। लेकिन 2015 में विधानसभा चुनाव से पहले वे बागी हो गए थे। उन्होंने मोकाम सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ा था और जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार को हरा दिया था।

यह भी पढ़ें : महिला मरीज को अस्पताल में निर्वस्त्र कर वार्ड बॉय ने बनाया वीडियो

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल