उत्तर प्रदेश के बस्ती में एक प्राइवेट अस्पताल के वार्ड बॉय ने महिला मरीज के साथ ड्रेसिंग के बहाने अश्लील हरकत की और उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। आरोप है कि यह सब अस्पताल संचालक के कहने पर हुआ।

बस्ती. उत्तर प्रदेश के बस्ती में स्थित एक प्राइवेट अस्पताल में वार्ड बॉय ने बड़ी ही शर्मनाक हरकत की है। उसने महिला मरीज को निर्वस्त्र कर ड्रेसिंग कर दी। हैरानी की बात तो यह है कि उसने इस दौरान का वीडियो बनाकर भी सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। जांच में पता चला कि उसने ऐसा अस्पताल के संचालक डॉक्टर संजय कुमार के कहने पर किया था।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

इलाज के नाम पर किया नंगा

बताया जा रहा है कि वार्ड बॉय का नाम विक्की है। जो ड्रेसिंग करना जानता था। इस कारण अस्पताल संचालक के कहने पर उसने महिला मरीज से ड्रेसिंग के नाम पर कपड़े उतरवाए। इसके बाद महिला की ड्रेसिंग करने लगा। इस दौरान उसने वीडियो बनाकर भी वायरल कर दिया। सोशल मीडिया पर इस तरह का वीडियो वायरल होने के बाद अस्पताल की भी बदनामी होने लगी। इसके बाद डॉक्टर ने वार्ड बॉय को अस्पताल से निकाल दिया।

यह भी पढ़ें : सामूहिक विवाह सम्मेलन में घोटाला, शादीशुदा और बच्चों वाली की भी कर दी शादी

काम सीखने के चक्कर में करते ड्रेसिंग

कई अस्पतालों में वार्ड बॉय सीखने के चक्कर में साफ सफाई से लेकर ड्रेसिंग, यहां तक की बॉटल चढ़ाना, निकालना आदि काम करते हैं। चूंकि इन्हें रखने में अस्पताल संचालक को भी अधिक सेलरी नहीं देना पड़ती है। इस कारण वे भी इनसे सभी तरह के काम करवा लेते हैं। ऐसा ही वार्ड बॉय विक्की था। जिसने डॉक्टर के कहने पर ड्रेसिंग तो की, लेकिन सोशल मीडिया पर अपनी झांकी जमाने के चक्कर वीडियो बनाकर वायरल कर दिया। जिसकी वजह से उसे नौकरी से भी हाथ धोना पड़ा। इस मामले में डीएम रवीश गुप्ता ने सख्त कार्रवाई करने की बात कही है। हालांकि इस मामले में किसी पक्ष द्वारा कोई रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई गई है।

यह भी पढ़ें : बलिया में BJP विधायक समेत तीन को जान से मारने की धमकी, गांवों में चिपके पर्चे