बिहार में नए साल पर शराब का 'जहर', अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़!

Published : Jan 01, 2025, 03:49 PM IST
patna fake liquor factory busted raid spirit bottles arrest

सार

पटना के खुसरुपुर में नए साल के जश्न के बीच उत्पाद विभाग ने अवैध शराब फैक्ट्री का पर्दाफाश किया। हजारों लीटर स्प्रिट और शराब की बोतलें बरामद, ग्रामीणों की सूचना पर हुई कार्रवाई।

बिहार के पटना में उत्पाद विभाग की टीम ने नए साल के अवसर पर एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। मंगलवार की देर शाम खुसरुपुर थाना क्षेत्र के किरोधपुर गांव में छापेमारी के दौरान एक नकली शराब फैक्ट्री का भंडाफोड़ हुआ। टीम ने मौके से ढाई हजार लीटर स्प्रिट और शराब की भरी बोतलें बरामद कीं, जिससे साफ हो गया कि इस इलाके में अवैध शराब का कारोबार जोरों पर था।

गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी

उत्पाद मद्य निषेध और निबंधन विभाग के सहायक आयुक्त प्रेम प्रकाश ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह छापेमारी की गई थी। छापेमारी में 2500 लीटर स्प्रिट, रैपर बनाने की मशीन, 91 बोतल शराब और 100 से अधिक खाली गैलन बरामद हुए। हालांकि, इस छापेमारी के दौरान किसी की गिरफ्तारी नहीं हो पाई।

ग्रामीणों ने दी थी सूचना

ग्रामीणों ने जानकारी दी कि नववर्ष के मौके पर शराब बनाने का काम तेज़ी से चल रहा था, और चार दिन पहले ही उन्होंने पुलिस को इस फैक्ट्री के बारे में सूचना दी थी। इसके बाद पुलिस ने दो टीमों को सादे लिबास में भेजकर फैक्ट्री की सत्यता की जांच की और फिर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान कई कार्टनों में खाली बोतलें पाई गईं, जिससे यह स्पष्ट हो गया कि शराब बनाने के बाद उसे बोतल में भरकर रैपर लगाकर सप्लाई किया जाता था।

पुलिस का बयान

पुलिस ने बताया कि छापेमारी में कुछ होम्योपैथी दवाएं भी बरामद की गई हैं। फिलहाल, पूरे मामले की जांच जारी है। पुलिस ने कहा कि वे यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस अवैध शराब फैक्ट्री का संचालन कौन कर रहा था, हालांकि अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है।

यह भी पढ़ें : 

पटना महवीर मंदिर में नए साल को लेकर क्या है इंतजाम, बन रहे 20,000 किलो प्रसाद

नए साल के जश्न पर कहीं फिर न जाए पानी, जानें पटना पुलिस की क्या है तैयारी ?

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Anant Singh Bail: MLA अनंत सिंह की जमानत रद्द, जानिए क्यों सुप्रीम कोर्ट ने सुनाया सरेंडर का फरमान!
Bihar MLC Result: कौन हैं RJD के डॉ. संजीव कुमार? पटना के MLC हराकर BJP का 30 साल का दबदबा किया खत्म