सर्वे रिपोर्ट: बिहार में 1.82 करोड़ लोग अब नहीं पीते शराब, 99 फीसदी महिलाएं शराबबंदी के समर्थन में

Published : Feb 22, 2023, 03:51 PM ISTUpdated : Feb 22, 2023, 03:53 PM IST
nitish kumar

सार

बिहार में अब 1.82 करोड़ लोग अब शराब नहीं पीते हैं। सूबे में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद इन लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है। राज्य में निवास करने वाले ये वह लोग हैं, जो पहले शराब पीते थे।

पटना। बिहार में अब 1.82 करोड़ लोग अब शराब नहीं पीते हैं। सूबे में शराबबंदी कानून लागू होने के बाद इन लोगों ने शराब पीना छोड़ दिया है। राज्य में निवास करने वाले ये वह लोग हैं, जो पहले शराब पीते थे। आंकड़ों के मुताबिक, शराब पीने वालों में से 96 प्रतिशत लोग अब शराब नहीं पीते हैं। चाणक्य लॉ विश्वविद्यालय और जीविका के किए गए सर्वे में यह खुलासा हुआ है। इसमें आम आदमी का शराबबंदी पर रिएक्शन भी दर्ज किया गया है।

99 फीसदी महिलाएं और 92 फीसदी पुरुष शराबंदी के समर्थन में

सर्वे में यह भी सामने आया है कि ​राज्य में 99 फीसदी महिलाएं और 92 फीसदी पुरुष शराबबंदी के समर्थन में हैं। जीविका के मुख्य कार्यपालक पदाधिकारी का कहना है कि शराबबंदी कानून को लागू करने के लिए सीमावर्ती क्षेत्रों में सघन चौकसी की जा रही है। पहले सिर्फ 15 चेकपोस्ट थे, अब इनकी संख्या बढकर 80 हो गई है। प्रदेश भर में कड़ी निगरानी की जा रही है।

इस बार सैम्पल सर्वे साइज 10.22 लाख, पिछले साल थी सिर्फ चार हजार

पिछले साल किए गए सैम्पल सर्वे में सिर्फ चार हजार लोगों की प्रतिक्रिया ली गयी थी। इस साल 10 लाख 22 हजार 467 लोगों के बातचीत के आधार पर यह रिपोर्ट तैयार की गयी है। सर्वे के लिए 1.15 लाख जीविका समूह में से ​सिर्फ 10 हजार लोगों का चयन किया गया। इन लोगों ने 98 फीसदी पंचायतों व 90 फीसदी गांवों में जाकर सर्वे किया। इस दौरान करीब 33 हजार गांवों के लोगों से सम्पर्क किया गया।

2016 में लागू हुआ शराबबंदी कानून

आपको बता दें कि वर्ष 2016 में बिहार में शराबबंदी कानून लागू हुआ था। 2017 में तीन डॉक्टरों की टीम की स्टडी में सामने आया था कि लगभग 64 फीसदी आदतन शराबियों ने प्रतिबंध के बाद शराब पीना बंद कर दिया। 25 प्रतिशत से अधिक ने ताड़ी व अन्य नशीले पदार्थों का सेवन करना शुरु कर दिया था और पड़ोसी जिलों से गांजा (मारिजुआना), चरस, शराब आदि प्राप्त कर रहे थे। यह सर्वे मद्य निषेध उत्पाद और निबंधन विभाग के तत्वावधान में किया गया।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Free Electricity: बिहार में किराएदारों की मौज! अब हर महीने मिलेगी 125 यूनिट मुफ्त बिजली
Muzaffarpur Gas Pipeline Blast: JCB से खुदाई करते ही हुआ भयानक धमाका! आखिर कैसे फटा गैस पाइप?