बिहार में 10 हजार नहीं, टोटल 2 लाख मिलेंगे, लेकिन इन महिलाओं को नहीं मिलेगा लाभ

Published : Sep 26, 2025, 02:42 PM IST
Mahila Rojgar Yojana

सार

Mukhyamantri Mahila Rojgar Yojana Bihar : 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के खातों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुकव्रार को टांसफर किए। योजना का लक्ष्य है महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्व-रोजगार के अवसर देना

Bihar News : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुकव्रार को बिहार में वर्चुअली 'मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना' के तहत राज्य की 75 लाख महिलाओं के खातों में 10-10 हजार की राशि ट्रांसफर की। बता दें कि बिहार में महिलाओं को सशक्त बनाने के लिए यह पहली किश्त है, अगर लाभार्थी सभी मापदंड़ों पर खरे उतरे तो उन्हें टोटल 2 लाख रुपए सरकार की तरफ से दिए जाएंगे। इस योजना के पीछे केंद्र और राज्य सरकार का लक्ष्य है कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और स्व-रोजगार के अवसर देना, ताकि देश की आर्थिक सहायता में महिलाओं की भागीदारी भी बढ़ सके। हालांकि इस योजना का लाभ बिहार की सभी महिलाओं को नहीं मिलेगा। तो आइए जानते हैं इसकी डिटेल…

मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ बनेगी वरदान

‘मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना’ स्कीम बिहार की महिलाओं के लिए वरदान साबित हो सकती है। सरकार से मिलने वाली राशि का अगर महिलाओं से ठीक से इस्तेमाल तो वह हर महीने अच्छा खासा मुनाफा कमा सकती हैं। यह योजना आत्मनिर्भर बनाना और स्व-रोजगार के अवसरों के साथ साथ महिलाओं को आर्थिक व सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देगी। 

इन महिलाओं को बिहार में नहीं मिलेंगे पैसे

  • बता दें कि जिन महिलाओं के पति इनकम टैक्स के दायरे में आते हैं, तो उनको इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा।
  • पति के अलावा अगर खुद महिला इनकम टैक्स के दायरे में आती है तो उसे भी स्कीम का फायदा नहीं मिलेगा।
  • किसी महिला का पति या वह खुद सरकारी नौकरी में है तो उसे भी इस स्कीम का लाभ नहीं मिलेगा।
  • सरकारी के अलावा महिला या उसका पति किसी बड़ी कंपनी या संविदा पर जॉब करते हैं तब भी वह अपात्र होंगे।

योजना को लेकर क्या कहते हैं राजनीतिक पंडित

केंद्र और राज्य सरकार की इस स्कीम ने विपक्षी पार्टी के चारों खाने चित कर दिए हैं। क्योंकि, बिहार में महिला वोटर्स की संख्या करीब 3.39 करोड़ के करीब  है। जिसमें करीब 22 फीसदी महिला वोटर्स को आज शुरू हुई योजना का फायदा मिलेगा। वहीं राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि यह योजना भाजपा के लिए चार चांद लगाने वाली है। जैसे मध्य प्रदेश, हरियाणा और अन्य राज्यों में महिलाओं की स्कीम का लाभ सत्ताधारी पार्टी को मिला, ठीक बिहार में भी फायदा हो सकता है। वहीं दूसरे लोगों का कहना है कि बिहार में महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक ऐतिहासिक कदम बताया। यह योजना न केवल महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत करेगी।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

Weather Forecast 22 July 2026: बिहार-झारखंड में कहां बरसेंगे बादल, कहां मिलेगी राहत? जानें आपके जिले का ताजा हाल
Weather Forecast 21 July 2026: बिहार-झारखंड के इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट, जानिए तापमान का भी हाल