प्रसिद्ध महाबोधि मंदिर में बीएसएपी जवान की बंदूक से चलीं गोलियां, सुरक्षा कर्मी की मौत

Published : Aug 25, 2023, 05:56 PM IST
Bodhigaya temple

सार

बिहार के बोधगया के महाबोधि मंदिर में शुक्रवार दोपहर तीन गोलियां चलीं जिसमें एक सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। मंदिर परिसर में एक सुरक्षा कर्मी का पैर फिसलने से उसके हाथ से अचानक बंदूक चलने के कारण हादसा होना बताया जा रहा है। 

गया। बिहार में शुक्रवार को विश्व प्रसिद्ध बोधिगया मंदिर में एक अजीबो गरीब वाकया हो गया। घटना में एक सुरक्षा कर्मी की जान चली गई। इसे बदकिस्मती ही कहेंगे कि मंदिर परिसर में जा रहे एक BSAP जवान का पैर फिसला और उसके हाथ से बंदूक का ट्रिगर दब गया। कार्बाइन का ट्रिगर दबते ही एक के बाद एक तीन गोलियां निकली जो परिसर में ही तैनात सुरक्षा कर्मी को जा लगीं। घटना में सुरक्षा कर्मी की मौत हो गई। इससे मंदिर परिसर में अफरातफरी मच गई।

महाबोधि मंदिर परिसर में गोली चलने के बाद प्रवेश पर रोक
विश्वप्रसिद्ध महाबोधि मंदिर परिसर में तड़ातड़ गोलियां चलने से अफरातफरी मच गई। देसी और विदेशी सैलानियों की यहां भीड़ लगी रहती है। घटना में एक पुलिसकर्मी की मौत के बाद बोधगया के महाबोधि मंदिर से सभी श्रद्धालुओं को बाहर निकाला गया। धर्मस्थल को खाली कराने के साथ प्रवेश पर रोक लगा दी गई है। मंदिर परिसर में काफी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। मंदिर परिसर और आसपास के तमाम इलाकों में लगे सीसीटीवी फुटेज की जांच की जा रही है।

पढ़ें। राजस्थान में राक्षस चाचा: 2 साल के भतीजे को मारी गोली...शव छत से फेंका

एक के बाद एक चली गोलियां
BSAP जवान अमरजीत कुमार (43) शुक्रवार दोपहर में अपनी ड्यूटी के लिए जा रहे थे। रास्ते में पत्थर पर फिसल थी और उनका पैर फिसल गया। इस दौरान उनके हाथ से कार्बाइन का ट्रिगर दबा और लगातार तीन गोलियां चल गई। एक गोली मंदिर परिसर पर तैनात सुरक्षा कर्मी सत्येंद्र के सीने में जा लगी।। सत्येंद्र वहीं बेहोश होकर गिर पड़ा। आसपास लोगों की भीड़ जमा हो गई। वहीं सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आननफानन में घायल जवान को हॉस्पिटल ले जाया गया यहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पढ़ें।  जयपुर-मुंबई ट्रेन फायरिंग: क्या सच में भुलक्कड़ है 4 लोगों को गोलियों से भूनने वाला Killer चेतन सिंह?

एफएसएल टीम जुटाएगी साक्ष्य
थानेदार रूपेश कुमार सिंह की माने तो सत्येंद्र को तीन गोलियां लगी हैं। FSL की टीम जांच के लिए आ रही है। इसलिए बॉडी को अभी छूकर नहीं देखा गया है। मामले की जांच की जा रही है। कुछ लोगों से पूछताछ भी की जा रही है।

DIG बोले- फायरिंग जवान सत्येंद्र यादव के कार्बाइन से हुई
गया रेंज DIG का कहना है कि यह हादसा है। फायरिंग जवान सत्येंद्र यादव के कार्बाइन से हुई है। आसपास वहां पर कोई सीसीटीवी नहीं है। बैलेस्टिक एक्सपर्ट आएंगे और वहीं जांच करेंगे फिर स्पष्ट हो पाएगा कि असल में मामला क्या है? उन्होंने कहा कि घटनास्थल से कई खोखे भी बरामद किए गए हैं। जांच चल रही है।

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सिर्फ 1 रुपए में यहां की सरकार दे रही है जमीन! जानें नियम और आखिरी तारीख
Patna Weather Today: पटना में 6 दिसंबर को कैसा रहेगा मौसम, IMD ने दी चेतावनी