Published : Jul 12, 2023, 04:01 PM ISTUpdated : Jul 12, 2023, 04:03 PM IST
बिहार के मुजफ्फरपुर में कलह के चलते पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। बुधवार(12 जुलाई) को दोनों के शव अलग-अलग कमरे मं फंदे पर लटके मिले थे। लड़के की मां ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि उनकी बहू का किसी के साा अफेयर था।
मुजफ्फरपुर. बिहार के मुजफ्फरपुर में कलह के चलते पति-पत्नी ने सुसाइड कर लिया। बुधवार(12 जुलाई) को दोनों के शव अलग-अलग कमरे मं फंदे पर लटके मिले। लड़के की मां ने यह कहकर सनसनी फैला दी कि उनकी बहू का किसी के साथ अफेयर था। इसकी भनक उनके बेटे को पता चल गई थी। इसी बात को लेकर उनके बीच लगातार झगड़ा होता था। पारू थाना पुलिस के अनुसार, 31 वर्षीय विक्रम सिंह लालू छपरा में रहता था। उसकी पत्नी 26 वर्षीय शबनम सिंह के 4 साल का एक बेटा भी है।
25
पुलिस की इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि विक्रम सिंह और शबनम की शादी 2018 में हुई थी। मरने से पहले शबनम ने अपने भाई को कॉल किया था। उसने कहा कि वो मरने जा रही है। इससे पहले कि कोई उसे रोक पाता, उसने फांसी लगा ली।
35
विक्रम और शबनम सदर थाना क्षेत्र के फरदो गोला पुल के पास किराये के घर में रहते थे। विक्रम के पिता टीचर थे, जिनकी 2 साल पहले मौत हो गई थी। विक्रम को अनुकंपा पर नौकरी मिलने जा रही थी। प्रॉसेस जारी थी।
45
विक्रम की मां विभा देवी के मुताबिक, शादी के कुछ दिनों बाद से ही दोनों के बीच झगड़ा होने लगा था। शबनम लकड़ी से विक्रम को पीटती थी। विभा देवी ने आरोप लगाया कि कुछ दिनों के लिए विक्रम बाहर गया था। जब वो लौटा, तो शबनम को किसी गैर मर्द के साथ देखने के बाद से वो परेशान था।
विक्रम की मां के मुताबिक, पिछले दिनों शबनम ने विक्रम के पेट में कैंची घोंप दी थी। उसका लंबा इलाज चला था। मंगलवार रात दोनों के बीच विवाद हुआ था। इसके बाद वो अपने कमरे में चला गया। सुबह शबनम जब विक्रम के कमरे में जाने लगी, तो वो अंदर से बंद था। बाद में शबनम किचन से सिलेंडर उठाकर अपने रूम में ले गई और उसकी मदद से फांसी लगा ली।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।