Published : Jul 10, 2023, 01:09 PM ISTUpdated : Jul 10, 2023, 01:13 PM IST
बिहार के समस्तीपुर में स्थित ऐतिहासिक थानेश्वर स्थान मंदिर में सावन सोमवार(10 जुलाई) पर हजारों शिवभक्तों उमड़ पड़े। इतनी भीड़ देखकर मंदिर परिसर में पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा।
समस्तीपुर. बिहार के समस्तीपुर में स्थित ऐतिहासिक थानेश्वर स्थान मंदिर में सावन सोमवार(10 जुलाई) पर हजारों शिवभक्तों उमड़ पड़े। पूजा कमेट के अनुसार सिर्फ सुबह 10 बजे तक यह आंकड़ा 30000 को पार चुका था। इतनी भीड़ देखकर मंदिर परिसर में पुलिस को मोर्चा संभालना पड़ा। सावन सोमवार पर ऐसी भीड़ किसी चमत्कार से कम नहीं होती है। मंदिर परिसर में चोर-पॉकेटमारों पर नजर रखने CCTV कैमरे लगवाए गए हैं।
26
सावन सोमवार पर करीब 70 पुलिसवालों को यहां ड्यूटी पर लगाना पड़ा। इनमें महिला पुलिसकर्मी भी शामिल थीं। सुरक्षा व्यवस्था संभालने सदर DSP संजय कुमार पांडेय और SDO को भी पहुंचना पड़ा।
36
समस्तीपुर के थानेश्वर स्थान मंदिर के बारे में कहा जाता है कि 1901 में यानी 122 साल पहले यहां एक पीपल का पेड़ सूखने पर उसके नीचे से शिवलिंग निकला था।
46
पूर्व मंत्री सह गवर्नर सत्यनारायण सह ने मन्नत मांगी थी कि अगर वे चुनाव जीतेंगे, तो मंदिर बनवाएंगे। वे चुनाव जीत गए और 1952 में मंदिर बनवाने चंदा इकट्ठा किया।
56
इस मंदिर में पुलिस थाना हुआ करता था। लिहाजा इसका नाम थानेश्वर स्थान मंदिर पड़ गया।
बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।