आरा की Ajab Prem Ki Ghazab Kahani: किन्नर को दुल्हन बनाकर घर ले आया पति, ऐसी सौतन देख गर्भवती पत्नी सह न सकी सदमा

Published : Jun 28, 2023, 08:44 AM ISTUpdated : Jun 28, 2023, 08:50 AM IST

बिहार के भोजपुर जिले में एक 'अजब-प्रेम की गजब' कहानी सामने आई है। यहां एक पति सौतन के रूप में किन्नर को ब्याह कर घर ले आया। यह सदमा उसकी पत्नी को बर्दाश्त नहीं हुआ। लड़ाई-झगड़े के बाद पत्नी ने मंगलवार(27 जून) को गुस्से में जहर खा लिया। 

PREV
15

आरा. बिहार के भोजपुर जिले में एक 'अजब-प्रेम की गजब' कहानी सामने आई है। यहां एक पति सौतन के रूप में किन्नर को ब्याह कर घर ले आया। यह सदमा उसकी पत्नी को बर्दाश्त नहीं हुआ। लड़ाई-झगड़े के बाद पत्नी ने मंगलवार(27 जून) को गुस्से में जहर खा लिया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह विचित्र लव स्टोरी कोईलवर थाना क्षेत्र के भोपतपुर गांव की है। शाहपुरा थाना क्षेत्र के कनैली गांव की रहने वाली 20 वर्षीय रानी ने पुलिस के बताया कि उसका पति माधु कुमार गुप्ता उसे पसंद नहीं करता है। रानी गर्भवती है।

25

पीड़िता रानी 4 महीने की गर्भवती है। उसने बताया कि पति मधु अकसर उसे ताने मारता था। कहता था कि तुमसे कोई मतलब नहीं है, मर जाओ।

35

मधु कुमार गुप्ता की रानी से 2022 में शादी हुई थी। वो तब पटना में बस ड्राइवर था। एक बार एक्सीडेंट होने पर किन्नर ने ही उसकी जान बचाई थी। उसके इलाज पर 90 हजार रुपए खर्च किए थे। किन्नर ने पैसे लेने से मना कर दिया था। उसने मरने पर अंतिम संस्कार करने का वादा लिया था। इसी वजह से मधु को उससे प्यार हुआ और दोनों ने शादी कर ली। इसके बाद पटना में मिठाई की दुकान खोल ली।

45

किन्नर से शादी के बाद भी मधु रानी को घर खर्च के लिए 1600 रुपए हर महीने देता था। मंगलवार को मधु उससे मिलने घर आया था। रानी उसके साथ जाने की जिद करने लगी थी। इसी बात पर झगड़ा हुआ, तो मधु ने रानी पर हाथ उठा दिया।

यह भी पढ़ें-बिहार की लेस्बियन Love Story: पति को जंगल सफारी में छोड़कर सहेली के रफूचक्कर हुई पत्नी, कब-कहां और कैसे हुआ प्यार, खोला राज़

55

रानी ने आरोप लगाया कि मधु ने उससे घर खर्च के लिए पैसा देना बंद कर दिया था। इससे वो परेशान है। उधर, मधु अब किन्नर के साथ ही रहने की बात कह रहा है।

यह भी पढ़ें-Exclusive: सामने आईं गहना वशिष्ठ के बॉयफ्रेंड की तस्वीरें, राज कुंद्रा 'पोर्न वीडियो कांड' में जेल से निकालने में की थी मदद

Recommended Stories