बिहार का विवादित शिक्षक! भारत माता की जय बोलने पर बच्चों को देता था सजा, फिर...

Published : Jan 05, 2025, 11:17 AM IST
Teacher suspended

सार

बांका के एक स्कूल में शिक्षक हसन रजा को निलंबित कर दिया गया है। उन पर 'भारत माता की जय' के नारे का विरोध करने समेत कई आरोप हैं। विभागीय जांच शुरू।

बांका न्यूज: बिहार के बांका जिले के संजय गांधी उच्च विद्यालय विश्वासपुर के शिक्षक हसन रजा को इस वजह से निलंबित कर दिया गया है। शिक्षा विभाग ने यह कार्रवाई 4 जनवरी 2025 को की। रजा पर विद्यालय की गतिविधियों में रुचि नहीं लेने, भारत माता की जय के नारे का विरोध करने समेत ऐसे कई अन्य आरोप हैं। मामले में विभागीय जांच भी शुरू हो गई है।

प्रधानाचार्य से भी मांगा गया स्पष्टीकरण

इसके अलावा विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार से भी इसे लेकर स्पष्टीकरण मांगा गया है। विद्यालय में समय पर कक्षाएं नहीं चलाने और आधार कार्ड बनाने के लिए पैसे लेने जैसी कई अनियमितताएं पाई गई हैं। जिलाधिकारी ने शिक्षकों की ऑनलाइन उपस्थिति की समीक्षा की और हाफ सीएल पर सवाल उठाए है। समय से पहले विद्यालय छोड़ने वाले शिक्षकों को डीपीओ कार्यालय में उपस्थित होना होगा।

भारत माता की जय बोलने से रोकने पर मास्टर निलंबित

बांका जिले के अमरपुर प्रखंड के संजय गांधी उच्च विद्यालय विश्वासपुर में बड़ा मामला सामने आया है। पहले से ही विवादों में रहे प्रतिष्ठित शिक्षक हसन रजा को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया है। यह कार्रवाई शनिवार 4 जनवरी 2025 को हुई। निलंबन के दौरान रजा का मुख्यालय चांदन बीआरसी रहेगा। उनके खिलाफ विभागीय जांच भी शुरू कर दी गई है, जो विशिष्ट शिक्षक नियमावली के तहत की जाएगी। डीपीओ स्थापना संजय कुमार यादव ने यह आदेश जारी किया है।

मास्टर साहब पर गंभीर आरोप

हसन रजा पर कई गंभीर आरोप हैं। बताया जा रहा है कि वे विद्यालय की गतिविधियों में कोई रुचि नहीं लेते थे। इसके अलावा वे भारत माता की जय बोलने का विरोध करते थे और अक्सर विवादित टिप्पणी करते थे। कार्यालय आदेश के अनुसार रजा पर विद्यालय में कुर्सी पर सोने, प्रार्थना के दौरान बिहार गीत में बाधा डालने और भारत माता की जय बोलने पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप है।

24 घंटे के अंदर मांगा गया स्पष्टीकरण

इन आरोपों की जांच के लिए डीईओ और डीपीओ कई बार विद्यालय का दौरा भी कर चुके हैं। रजा पर शैक्षणिक कार्य में असहयोग करने का भी आरोप है। डीपीओ ने उनके रवैये को मनमानी, कर्तव्यहीनता और अनुशासनहीनता मानते हुए निलंबन की कार्रवाई की है। प्रभारी प्रधानाध्यापक राजीव कुमार से विद्यालय में अन्य अनियमितताओं को लेकर भी स्पष्टीकरण मांगा गया है। समय पर कक्षाएं नहीं चलने, कैफे द्वारा आधार कार्ड बनाने के लिए पैसे लेने जैसे मामलों पर 24 घंटे के अंदर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है।

हसन रजा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले विद्यालय के पूर्व प्रभारी प्रधानाध्यापक विनय राय को भी कई आरोपों के चलते हटा दिया गया था। तब से वे मेडिकल अवकाश पर हैं। डीपीओ संजय कुमार यादव ने एक अखबार को बताया कि हसन रजा के खिलाफ लगातार शिकायतें मिल रही थीं और विभाग के पास कई साक्ष्य भी हैं। इसलिए उन्हें निलंबित कर विभागीय कार्रवाई के दायरे में लाया गया है।

ये भी पढ़ें- 

मकर संक्रांति पर बिहार में बड़ा सियासी खेल? नीतीश-लालू की बढ़ती नजदीकियां पर नजर

विवादों में घिरे प्रशांत किशोर, वैनिटी वैन के साथ कर रहें VIP विरोध

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

नई वंदे भारत में पुरानी आदत, वायरल हो गया कुछ बिहारियों की हरकत का वीडियो!
Patna Weather Today: पटना में 23 जनवरी को कितना बढ़ेगा ठंड का असर? जानिए मौसम अपडेट