DEO के घर कहां से आया इतना सारा नोट, विजिलेंस की टीम ने मंगाई नोट गिनने की मशीन

Published : Jan 23, 2025, 01:17 PM ISTUpdated : Jan 23, 2025, 01:39 PM IST
note machin

सार

बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी। भारी मात्रा में कैश मिलने पर नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई। डीईओ से कई घंटों से पूछताछ जारी।

बेतिया न्यूज: बिहार के बेतिया में जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर विजिलेंस की छापेमारी चल रही है। पटना से आई विजिलेंस की टीम सुबह से ही डीईओ रजनीकांत प्रवीण से पूछताछ कर रही है। भारी मात्रा में कैश मिलने की खबर है। अब नोट गिनने की मशीन मंगवाई गई है। जिला शिक्षा पदाधिकारी रजनीकांत प्रवीण करीब 3 साल से इस जिले में पदस्थापित हैं। मुफस्सिल थाना क्षेत्र स्थित बसंत बिहार में उनके घर पर छापेमारी चल रही है। विजिलेंस की टीम कई घंटों से उनके आवास के अंदर मौजूद है और लगातार उनसे पूछताछ कर रही है।

विजिलेंस ने मंगवाई नोट गिनने की मशीन

बताया जा रहा है कि अब तक भारी मात्रा में कैश बरामद हुआ है। यहां तक ​​कि नोट गिनने की मशीन भी मंगवाई गई है। फिलहाल अंदर पुलिस बल तैनात है। इस मामले को लेकर अभी कोई कुछ नहीं बोल रहा है। गुरुवार की सुबह पटना की विजिलेंस टीम जिला शिक्षा पदाधिकारी के आवास पर छापेमारी करने पहुंची। सूत्रों की मानें तो पुलिस और विजिलेंस की टीम उनके कई अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी कर रही है।

ये भी पढ़ें- अंगूठा काटाकर प्रमिका की भरी मांग, पुलिस को किया फोन और लगा ली फांसी, जानें वजह

 

 

एस सिद्धार्थ लगातार कर रहे हैं कार्रवाई

आपको बता दें कि इन दिनों शिक्षा विभाग के नए अपर मुख्य सचिव डॉ. एस सिद्धार्थ एक्शन मोड में हैं। स्कूलों में बेंच-डेस्क की खरीदारी में वित्तीय अनियमितता पाए जाने के बाद जिलों के डीईओ पर कार्रवाई की जा रही है। वहीं, हाल ही में किशनगंज जिले के चार अफसरों को शिक्षा विभाग ने निलंबित कर दिया था। इसके साथ ही पूर्वी चंपारण के जिला शिक्षा पदाधिकारी संजीव कुमार पर भी कार्रवाई का आदेश दिया गया था।

ये भी पढ़ें- कब्र खोदकर काटा जा रहा सिर, महिलाओं के कंकाल को बना रहे निशाना, फैली दहशत

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Bihar Board 12th Exam Start, लेकिन इन रोती-गिड़गिड़ाती बच्चियों का भविष्य बर्बाद
सरकारी कर्मचारियों के लिए सोशल मीडिया पर सख्ती, जानें क्या है बिहार सरकार नया नियम