बिहार में शराब पीने से 7 लोगों की मौत का जिम्मेदार कौन? मचा हड़कंप

Published : Jan 20, 2025, 03:43 PM IST
death

सार

पश्चिमी चंपारण में कथित तौर पर जहरीली शराब से 7 लोगों की मौत। प्रशासन ने जांच के आदेश दिए, पहली मौत चार दिन पहले हुई थी। सभी शवों का अंतिम संस्कार हो चुका है।

 पश्चिमी चंपारण: बिहार के पश्चिमी चंपारण जिले में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मौत हो गई, जिसके बाद प्रशासन ने जांच के आदेश दिए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को रविवार को मौतों के बारे में पता चला, हालांकि पहली मौत चार दिन पहले हुई थी और सभी सातों के शवों का अंतिम संस्कार पहले ही किया जा चुका था।

सभी सात शवों का अंतिम संस्कार

जिले के पुलिस अधीक्षक (एसपी) शौर्य सुमन ने बताया कि सभी मौतें लौरिया थाना क्षेत्र में हुईं। सुमन ने बताया कि एक व्यक्ति ट्रैक्टर की चपेट में आ गया, जबकि दूसरा लकवाग्रस्त हो गया। सुमन ने 'पीटीआई-भाषा' से कहा, "पहली मौत 15 जनवरी को हुई थी, हालांकि हमें घटना के बारे में आज ही पता चला। बाकी पांच मौतों का कारण स्पष्ट नहीं है, क्योंकि पुलिस को सूचना दिए जाने से पहले ही सभी सात शवों का अंतिम संस्कार कर दिया गया था। हमने मौतों के कारणों का पता लगाने के लिए एक जांच दल का गठन किया है।"

ये भी पढ़ें- बिहार में बर्ड फ्लू: पटना में 40 से अधिक कौओं की मौत से दहशत में लोग

पश्चिम चंपारण के उप विकास आयुक्त (डीडीसी) सुमित कुमार ने कहा कि मौतों के कारणों का पता लगाना मुश्किल है, क्योंकि सभी शवों का अंतिम संस्कार किया जा चुका है। कुमार ने पीटीआई से कहा, "जांच दल को 24 घंटे के भीतर अपनी रिपोर्ट सौंपने का निर्देश दिया गया है।" उन्होंने कहा कि दल पिछले तीन-चार दिनों में लौरिया में मरने वालों की पहचान सुनिश्चित करेगा।

बिहार में शराब पर 2016 से लगा है प्रतिबंध

मृतकों में से एक के रिश्तेदार ने कहा, "मेरे भाई प्रदीप ने अपने दोस्त मनीष के साथ शराब पी थी। दोनों की मौत हो गई।" अप्रैल 2016 में नीतीश कुमार सरकार ने बिहार में शराब की बिक्री और सेवन पर प्रतिबंध लगा दिया था।

ये भी पढ़ें- कटिहार में नाव हादसा, गंगा नदी में डूबने से 7 लोगों की मौत, कई लापता

PREV

बिहार की राजनीति, सरकारी योजनाएं, रेलवे अपडेट्स, शिक्षा-रोजगार अवसर और सामाजिक मुद्दों की ताज़ा खबरें पाएं। पटना, गया, भागलपुर सहित हर जिले की रिपोर्ट्स के लिए Bihar News in Hindi सेक्शन देखें — तेज़ और सटीक खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 17 july 2026: बिहार-झारखंड में आज कहां होगी झमाझम बारिश? जानिए आपके जिले का पूरा हाल
बिहार की खूंखार बीवी : रेलवे में नौकरी करने वाले पति को चलती ट्रेन में मारी गोली