बस्तर में अमित शाह ने चखी इमली, महिलाओं के स्वरोजगार और जन सुविधा केंद्र का लिया जायजा

Published : May 18, 2026, 04:04 PM IST
amit shah bastar netanar crpf camp

सार

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर के नेतानार गांव में सीआरपीएफ कैंप पहुंचकर जन सुविधा केंद्र का उद्घाटन किया। उन्होंने स्व सहायता समूह की महिलाओं, सिलाई केंद्र और सेवा सेतु केंद्र का निरीक्षण कर ग्रामीण सुविधाओं और स्वरोजगार योजनाओं की जानकारी ली।

रायपुर। केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री Amit Shah सोमवार को बस्तर जिले के नेतानार गांव स्थित सीआरपीएफ कैंप पहुंचे। यहां उन्होंने शहीद वीर गुंडाधूर सेवा डेरा (जन सुविधा केंद्र) का उद्घाटन किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों को दी जा रही विभिन्न सेवाओं और महिलाओं के स्वरोजगार से जुड़े कार्यों का निरीक्षण भी किया।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, उप मुख्यमंत्री Vijay Sharma, मुख्य सचिव विकासशील सहित कई जनप्रतिनिधि और अधिकारी मौजूद रहे।

बस्तर की इमली का स्वाद चखकर बोले अमित शाह- यहां की इमली बहुत मीठी है

अमित शाह ने इमली प्रसंस्करण केंद्र का दौरा कर वहां प्रशिक्षण ले रही स्व सहायता समूह की महिलाओं से बातचीत की। उन्होंने जाना कि महिलाएं इमली के प्रसंस्करण और बिक्री के जरिए अपनी आय कैसे बढ़ा रही हैं। गुंडाधूर महिला स्व सहायता समूह की सदस्य श्रीमती लंबी नाग ने बताया कि समूह से जुड़ने के बाद वे सालाना लगभग एक लाख रुपये तक की आय अर्जित कर सकेंगी। समूह की महिलाएं उच्च गुणवत्ता वाला इमली पल्प तैयार कर रही हैं। इस दौरान अमित शाह ने बस्तर की इमली का स्वाद भी चखा और कहा कि यहां की इमली में खास मिठास है।

सेवा सेतु केंद्र से ग्रामीणों को मिल रही आधार और ऑनलाइन सेवाओं की सुविधा

गृह मंत्री अमित शाह ने सेवा सेतु केंद्र का भी निरीक्षण किया। यहां उन्होंने ग्राम नेतानार की निवासी श्रीमती सुखदेवी से बातचीत की। सुखदेवी ने बताया कि उन्होंने अपनी पांच महीने की बेटी पद्मा का आधार कार्ड यहीं बनवाया है। पहले आधार से जुड़ी सेवाओं के लिए उन्हें 10 किलोमीटर पैदल चलकर नानगुर जाना पड़ता था। अब इस केंद्र में नया आधार कार्ड, आधार अपडेट, ई-केवाईसी, मोबाइल नंबर अपडेट और ई-आधार जैसी सुविधाएं गांव में ही उपलब्ध हो रही हैं। केंद्र में मौजूद श्रीमती सोनामनी ने बताया कि वे लंबे समय से महतारी वंदन योजना के लिए ई-केवाईसी कराना चाहती थीं, लेकिन दूरी अधिक होने के कारण नहीं जा पा रही थीं। गांव में सेवा केंद्र खुलने से उन्होंने तुरंत अपनी ई-केवाईसी प्रक्रिया पूरी कर ली।

गांव में बन रहे जन्म, आय और जाति प्रमाण पत्र

सेवा सेतु केंद्र के जरिए ग्रामीणों को विभिन्न ऑनलाइन प्रमाण पत्रों की सुविधा भी मिल रही है। यहां जन्म प्रमाण पत्र, आय प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र सहित अन्य जरूरी दस्तावेज एक ही स्थान पर आसानी से बनाए जा रहे हैं। इस केंद्र में महिलाओं को बैंक सखी का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। बैंक सखी के माध्यम से महिलाएं गांव में ही पैसा जमा करने, पैसा निकालने, बैंक खाते खोलने, केवाईसी कराने और मोबाइल नंबर अपडेट जैसी बैंकिंग सुविधाओं का लाभ ले पा रही हैं। साथ ही स्वयं सहायता समूहों के लिए क्रेडिट लिंकेज की सुविधा भी उपलब्ध कराई जा रही है।

सिलाई और धान डेकी प्रशिक्षण से बढ़ रही महिलाओं की आय

अमित शाह ने सिलाई प्रशिक्षण केंद्र का दौरा कर प्रशिक्षण प्राप्त कर रही महिलाओं से मुलाकात की। यहां महिलाओं को बेसिक और एडवांस सिलाई का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण ले रही सुश्री विजय कुमारी ने बताया कि सिलाई सीखने के बाद वे अपने परिवार का बेहतर तरीके से पालन-पोषण कर सकेंगी। इसके अलावा गृह मंत्री ने धान डेकी प्रशिक्षण केंद्र में ग्रामीण महिलाओं से भी चर्चा की। इस प्रशिक्षण के माध्यम से महिलाएं चावल बेचकर अपनी आय बढ़ा सकेंगी। साथ ही धान से निकलने वाली भूसी का उपयोग पशुओं के पौष्टिक आहार के रूप में किया जाएगा।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

Illegal Sand Mining: विष्णु देव साय सरकार की सख्ती, आरंग में अवैध रेत भंडारण और परिवहन पर कार्रवाई
Chhattisgarh News: मंत्री टंक राम वर्मा ने खत्म किया VIP कल्चर, अब बिना पायलट-फॉलो गाड़ियों के करेंगे सफर