छत्तीसगढ़ में 800 से ज्यादा बाल विवाह रोके गए! मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने बताया आगे का प्लान

Published : Nov 27, 2026, 06:31 PM IST
child marriage free campaign 100 days lakshmi rajwade 800 cases prevented

सार

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में बाल विवाह रोकने के लिए 100 दिवसीय अभियान शुरू हुआ। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जागरूकता रथ रवाना किया। सरकार के अनुसार 800 से ज्यादा बाल विवाह रोके गए हैं। जानिए पूरी योजना।

जिस उम्र में बच्चों के हाथों में किताबें होनी चाहिए, उस उम्र में उनकी शादी कर देना न सिर्फ उनके बचपन, बल्कि भविष्य से भी समझौता है। इसी सोच को बदलने के लिए छत्तीसगढ़ सरकार ने बाल विवाह के खिलाफ एक नई मुहिम शुरू की है। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने रायपुर में 'बाल विवाह मुक्ति रथ' को हरी झंडी दिखाकर 100 दिवसीय जन-जागरण अभियान का शुभारंभ किया। सरकार का लक्ष्य समाज की भागीदारी से प्रदेश को बाल विवाह मुक्त बनाना है।

रायपुर से शुरू हुआ 100 दिन का विशेष अभियान

रायपुर के पं. दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में 'बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़-जन-संवाद' कार्यक्रम आयोजित किया गया। मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि बाल विवाह बच्चों की शिक्षा, स्वास्थ्य और सुरक्षा पर गंभीर असर डालता है। इसे रोकना केवल सरकार की नहीं, बल्कि परिवार और समाज की भी जिम्मेदारी है। अभियान के तहत गांवों और समुदायों तक जागरूकता गतिविधियां पहुंचाई जाएंगी।

यह भी पढ़ें: Rule Change From Dec 1: SBI कार्ड से गैस सिलेंडर तक..1 दिसंबर से बदल रहे ये 8 नियम! फटाफट चेक करें

800 से ज्यादा बाल विवाह रुकवाने का दावा

कार्यक्रम में मंत्री ने विभागीय उपलब्धियों की जानकारी देते हुए बताया कि छत्तीसगढ़ में सूचना मिलने पर अब तक 800 से अधिक बाल विवाह रुकवाए गए हैं। उन्होंने कहा कि बालोद जिले की 436 ग्राम पंचायतों और 9 नगरीय निकायों को बाल विवाह मुक्त होने का प्रमाणपत्र दिया गया है। वहीं, सूरजपुर की 75 ग्राम पंचायतें भी बाल विवाह मुक्त घोषित की गई हैं। ये आंकड़े राज्य सरकार की ओर से साझा किए गए हैं।

बाल विवाह रोकने वाले बच्चों को मिला सम्मान

कार्यक्रम का खास आकर्षण वे बच्चे रहे, जिन्होंने बाल विवाह रोकने में सक्रिय भूमिका निभाई। 'बाल प्रहरी' के रूप में काम करने वाले बच्चों ने अपने अनुभव साझा किए। साहस दिखाने वाले बच्चों को सम्मानित भी किया गया। मंत्री राजवाड़े ने उपस्थित लोगों को बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ बनाने की सामूहिक शपथ दिलाई।

पंचायतों और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को बड़ी जिम्मेदारी

मंत्री ने बताया कि प्रदेश में 10 मार्च 2024 को 'बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ अभियान' शुरू किया गया था। अब पंचायतों, आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं, स्थानीय प्रशासन और सामाजिक संगठनों की भागीदारी बढ़ाई जा रही है। उन्होंने लोगों से अपील की कि बाल विवाह की जानकारी मिलने पर तत्काल संबंधित अधिकारियों या चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 को सूचित करें।

2030 तक बाल विवाह मुक्त छत्तीसगढ़ का लक्ष्य

मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में 27 नवंबर 2024 को शुरू हुआ 'बाल विवाह मुक्त भारत' अभियान बेटियों के अधिकारों की रक्षा की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार वर्ष 2030 तक बाल विवाह समाप्त करने के लक्ष्य पर काम कर रही है। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव शहला निगार, राज्य बाल अधिकार संरक्षण आयोग की अध्यक्ष डॉ. वर्णिका शर्मा और अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी खेलेंगे 2027 वर्ल्ड कप? सिलेक्टर्स को किसने कहा, प्लीज जाग जाइए!

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

CG News: Google के साथ सरकार का बड़ा समझौता! कॉलेजों में पढ़ाई का तरीका बदलने की तैयारी
'7 दिनों में सिर्फ दोस्त नहीं, 200 परिवार बनाए...' युवाओं से डिप्टी CM अरुण साव की खास बातचीत