दंतेवाड़ा केस में पुलिस की बड़ी कार्रवाईः आईईडी ब्लास्ट मामले में 4 नक्सली और 3 नाबालिग सहित 7 पकड़ाए

Published : May 07, 2023, 09:36 PM IST
naxalite attack

सार

26 अप्रैल के दिन छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा शहर में हुए नक्सली हमलें 10 DRG के जवानों सहित एक ड्राइवर की जान जाने के मामले में पुलिस की कार्रवाही लगातार जारी है। इस मामले में बड़ी सफलता हाथ लगी है।अभी तक 7 लोगों को अरेस्ट किया गया है जिसमें 3 नाबालिग है।

दंतेवाड़ा (dantewara news). छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाके में 26 अप्रैल के दिन हुए नक्सली हमलें में 11 जवानों की जान चली थी। घटना के बाद से इसमें पुलिस और सुरक्षा बलों की कार्रवाई जारी थी। जिसमें अब जाकर बड़ी सफलता हाथ लगी है। रविवार के दिन 7 आरोपियों को अरेस्ट किया गया है। जिसमें 3 नाबालिग शामिल है। इनको अरेस्ट कर जेल और बाल सुधार गृह भेजा गया है।

प्रतिबंधित भाकपा संगठन से जुड़े है सभी नक्सली

पुलिस ने जिन नक्सलियों को अरेस्ट किया गया है उनकी पहचान बुधरा माडवी, जितेंद्र मुचाकी, हिड़मा मड़कम और हिड़मा मडवी के रूप में हुई। पुलिस ने जानकारी दी कि तीन को शुक्रवार के दिन जबकि एक को रविवार के दिन अरेस्ट किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि 15 से 17 साल के किशोरों को इस घटना में शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने इनकी जानकारी साझा नहीं की है। अधिकारियों ने कहा कि नक्सलियों से पूछताछ कर उनके अन्य साथियों के ठिकानों के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस ने ये बताया कि नक्सली बैन सीपीआई (Maoist) के मलंगेर एरिया कमेटी के सदस्य हैं।

सीएम ने सख्त एक्शन लेने की कही थी बात

नक्सली हमले के बाद कांग्रेस सीएम भूपेश बघेल ने जवानों की मौत के बाद दुख व्यक्त करते हुए। नक्सलियों ने चेतावनी दी थी कि अभी लड़ाई अभी खत्म नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा। 

ये सब हुआ था 26 अप्रैल को

दरअसल 26 अप्रैल के दिन दंतेवाड़ा में बड़ा नक्सली हमला हुआ था। जिसमें नक्सल विरोधी अभियान में लगे जवानों को ले जा रहे वाहन को नक्सिलियों ने आईईडी की मदद से ब्लास्ट कर दिया था। इस हमले में 10 जवान सहित 1 ड्राइवर की मौत हो गई थे। ये जवान डीआरजी से थे। छत्तीसगढ़ पिछले दो सालों में ये सबसे बड़ा हमला हुआ था। जिसमें एक साथ 11 जवानों की जान गई थी। जानकारी में सामने आया था कि ये जवान दंतेवाड़ा में नक्सलियों के छुपे होने की जानकारी मिलने बाद सर्च कर वापस अपने बेस में लौट रहे थे तभी घात लगाकर बैठे नक्सलियों ने ब्लास्ट कर दिया था। हमले में वाहन के भी परखच्चे उड़ गए थे। इस घटना में जवानों की मौत पर प्रदेश सीएम सहित गृहमंत्री अमित शाह से लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ तक ने दुख व्यक्त किया था।

इसे भी पढ़े- छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में गई 11 जवानों की जान, मुठभेड़ जारी, अमित शाह ने CM से की बात

                   छत्तीसगढ़ में 10 जवानों की मौत के बाद CM भूपेश बघेल की नक्सलियों को चेतावनी, कहा-लडाई खत्म नहीं हुई- बख्शेंगे नहीं

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

IPS अफसर का चैट लीक, कारोबारी बोला- प्यार में फंसाकर ठग लिए 2 करोड़
कौन हैं रायपुर की DSP मैडम, जिनके इश्क में बर्बाद हो गया करोड़पति