भिलाई में गर्लफ्रेंड का मर्डर: जब वो किसी और की हुई, तो प्रेमी रामनवमी जुलूस में चाकू लेकर पहुंचा, गर्दन पकड़ी और पेट फाड़ दिया

Published : Mar 31, 2023, 08:51 AM ISTUpdated : Mar 31, 2023, 08:56 AM IST

छत्तीसगढ़ के भिलाई में रामनवमी पर जवारा विसर्जन कार्यक्रम के बीच अपनी प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या करने और उसकी छोटी बहन को घायल करने वाले सनकी युवक महेश यादव की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है।

PREV
15

भिलाई. छत्तीसगढ़ के भिलाई में रामनवमी पर जवारा विसर्जन कार्यक्रम के बीच अपनी प्रेमिका की चाकू घोंपकर हत्या करने और उसकी छोटी बहन को घायल करने वाले सनकी युवक महेश यादव की कहानी चर्चा का विषय बनी हुई है। अपनी प्रेमिका को किसी और की होते देख आवारा प्रेमी गुस्से में था। घटना 30 मार्च की दोपहर 3 बजे यहां के इंदिरा नगर स्थित शीतला मंदिर के पास हुई थी। मृतका की बहन ने जैसे-तैसे अपनी जान बचाई थी। घटना की जानकारी लगते ही CSP भिलाई निखिल राखेचा टीम के साथ मौके पर पहुंचे और घेराबंदी करके आरोपी को धर दबोचा। सीएसपी के अनुसार, हमले के समय आरोपी नशे की हालत में था। वो लड़की की हत्या करने के बाद गर्ल्स स्कूल की छत पर जाकर सो गया था। सुपेला के शीतला माता मंदिर परिसर में युवक ने दिनदहाड़े अपनी प्रेमिका और उसकी बहन पर चाकू से हमला कर दिया था। तस्वीर में दिखाई दे रही लड़की प्रेमिका की बहन है, जिसने अपनी जान बचाने तालाब में छलांग लगा दी थी। उसका जिला अस्पताल दुर्ग में इलाज चल रहा है।

25

प्रेमिका पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला करने के बाद आरोपी पास के एक गर्ल्स स्कूल में जाकर छुप गया था। उसने तीन दिन पहले ही हत्या की साजिश रच ली थी। उसने चाकू खरीदकर रख लिया था।

यह भी पढ़ें-इंटरकास्ट मैरिज करने वाली दिव्यांग महिला का क्रूर तरीके से मर्डर, चौपाल की खिड़की से बांधकर बुरी तरह काट डाला

35

रामनवमी पर जोत जवारा विसर्जन का कार्यक्रम चल रहा था। इसमें 16 साल की सुमन और उसकी 14 साल की बहन संगीता पुल पर खड़े होकर कार्यक्रम देख रहे थे। तभी हमलावर महेश यादव वहां पहुंचा और सुमन की गर्दन पकड़कर पेट पर 5 बार चाकू से हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें-40 फीट गहरे कुएं में 18 घंटे तक प्लास्टिक बोरी में बंधी पड़ी रही बिटिया, नवरात्र में हुआ चमत्कार, पढ़िए 12 पॉइंट्स में कहानी

45

पुलिस के अनुसार, सनकी युवक एक महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। उस पर चोरी का इल्जाम था। इस बीच लड़की का किसी और से अफेयर हो गया। जेल से छूटने के बाद जब युवक ने प्रेमिका को मिलने बुलाया, तो उसने आने से इनकार कर दिया। लड़की ने साफ कह दिया कि वो किसी और से प्यार करने लगी है। इसी बात को लेकर युवक भड़क उठा था।

55

पुलिस के अनुसार, हालांकि कहा जा रहा है कि महेश के कहने पर ही सुमन जवारा देखने के बहाने उससे मिलने पहुंची थी। लेकिन उसे अंदाजा नहीं था कि महेश के सिर पर खून सवार है। सुमन अपने घर में सबसे बड़ी थी। उसका एक छोटा भाई भी है। मां मानसिक रूप से कमजोर है। पिता मजदूरी करते हैं।

Recommended Stories