हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक ऐसा हत्याकांड सामने आए है, जिसकी तस्वीरें देखने भर से लोगों की रूह कांप उठेगी। इंटरकास्ट करने वाली दिव्यांग महिला को बुरी तरह से कत्ल करने के बाद तस्वीर में दिख रही खिड़की से बांधकर छोड़ दिया गया।

फतेहाबाद. हरियाणा के फतेहाबाद जिले में एक ऐसा हत्याकांड सामने आए है, जिसकी तस्वीरें देखने भर से लोगों की रूह कांप उठेगी। इंटरकास्ट करने वाली दिव्यांग महिला को बुरी तरह से कत्ल करने के बाद तस्वीर में दिख रही खिड़की से बांधकर छोड़ दिया गया। मामला रतिया खंड के गांव लधुवास का है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

महिला का पूरा बदन लहूलुहान किया गया

पुलिस के अनुसार, महिला का सिर और चेहरा बुरी तरीके से कटी-फटी हालत में था। पूरा शरीर लहूलूहान मिला। किलर ने अपनी हैवानियत दिखाने शव को गांव की चौपाल में एक कमरे की खिड़की से बांधकर छोड़ दिा था। पुलिस को आशंका है कि महिला को इसी खिड़की से बांधा गया और फिर बुरी तरह मारा गया। उस पर किसी धारदार हथियार से हमला किया गया। सिर पर हथियार के जबर्दस्त प्रहार के निशान मिले हैं। जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पड़ताल शुरू की। फॉरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। यह हत्या क्यों की गई, अभी इसका खुलासा नहीं हो सका है, लेकिन मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस टीम को तैनात रखा गया है।

40 साल की वीरपाल कौर ने की थी इंटरकास्ट

पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि पंजाब की रहने वाली 40 वर्षीय वीरपाल कौर ने गांव लधुवास निवासी हरभेज सिंह के साथ इंटर कास्ट मैरिज की थी। 29 मार्च की रात उसे खिड़की से बांधकर बुरी तरह मार दिया गया। उसके सिर और चेहरे पर भी धारदार हथियार के निशान मिले हैं। घटना के समय वीरपाल का का एक रिश्तेदार भी उनके घर पर रुका हुआ था। शक की सुई उस पर भी घूम रही है। हैरानी की बात है कि जिस जगह शव मिला, वो गांव की चौपाल है।

अब टोहना की घटना के बारे में भी जान लीजिए

हरियाणा के फतेहाबाद के ही टोहाना में 29 मार्च को ब्रांच नहर में एक कपल का शव मिला। राहगीरों ने डायल 112 पुलिस को सूचना दी थी। दोनों एक कपड़े से आपस में बंधे मिले। वे रातभर से गायब थे। एक के फोन के कवर के अंदर एक सुसाइड नोट मिला। चूंकि वो पानी में गीला होने से ठीक से पढ़ने में नहीं आ रहा है, लेकिन एक लाइन समझ आई कि'हम दोनों को मरना पड़ेगा'। 25-30 वर्षीय कपल टोहना के ही वार्ड 19 के रहने वाले थे। यह सुसाइड है या मर्डर, अभी पुलिस कुछ भी कहने से बच रही है।

यह भी पढ़ें

क्रिकेटर शमी और हसीन जहां कंट्रोवर्सी में आया Big Twist, 4 साल में ऐसे बिखरते गए चीयर लीडर हसीन जहां के ख्वाब

40 फीट गहरे कुएं में 18 घंटे तक प्लास्टिक बोरी में बंधी पड़ी रही बिटिया, नवरात्र में हुआ चमत्कार, पढ़िए 12 पॉइंट्स में कहानी