अंबिकापुर में युवती से दरिंदगी, चेहरे पर काटने के बाद किया दुष्कर्म

Published : Dec 17, 2024, 11:32 AM IST
UP woman raped by neighbour

सार

अंबिकापुर में एक युवती के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोपी ने युवती के चेहरे पर काटने और ईंट से हमला करने के बाद दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

अंबिकापुर न्यूज: छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में दुष्कर्म की घटना सामने आई है। आरोपी ने पहले लड़की के चेहरे पर काटा। इसके बाद ईंट से हमला किया। फिर आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आरोपी फरार हो गया। पीड़ित लड़की किसी तरह थाने पहुंची। उसने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई। उसकी शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कई धाराओं में मामला दर्ज किया है। पुलिस ने बताया कि लड़की किराए के मकान में रहकर मजदूरी करती थी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि घटना 15 दिसंबर की है। एक लड़की गांधीनगर थाने पहुंची। उसने युवक के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत की। 24 वर्षीय लड़की ने बताया, 'मैं यहां किराए पर रहती हूं। 14 दिसंबर की शाम को मैं अपने दैनिक काम निपटाने गई थी। इस दौरान पीछे से बिहारी नाम का एक शख्स आया। उसने जबरन मेरा हाथ पकड़ लिया। मुझे घसीटकर सूनसान स्थान पर ले गया। जब मैंने इसका विरोध किया चिल्लाने लगी तो उसने मेरे चेहरे पर काट लिया। उसने ईंट से मुझे मारा। इसके बाद उसने मेरे साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म के बाद बिहारी ने मुझे वहीं फेंक दिया और भाग गया। मैं किसी तरह अपने कमरे में पहुंची।

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया

लड़की की शिकायत पर पुलिस ने अपराध क्रमांक 743/24 धारा 64(1), 115(2) बीएनएस धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने लड़की का मेडिकल परीक्षण कराया। इस दौरान पाया गया कि आरोपी के खिलाफ अपराध साबित हो रहा है। पुलिस ने तुरंत आरोपी को घेर लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी पहले तो पुलिस को गुमराह करता रहा। लेकिन, जब उससे सख्ती से पूछताछ की गई तो वह टूट गया। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने उसके परिजनों को भी उसकी गिरफ्तारी की सूचना दी। पुलिस का कहना है कि आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

बस्तर ओलंपिक समापन पर अमित शाह का बड़ा बयान- 2026 तक नक्सलवाद मुक्त होगा देश
Black Magic Death: 5 लाख को 2.5 करोड़ बनाने की डील…और मिले 3 शव: कोरबा का सबसे डरावना केस