बारूद फैक्ट्री में ब्लास्ट से मचा हड़कंप, 100 लोग कर रहे थे फैक्ट्री में काम, मच गई चीख पुकार

Published : May 25, 2024, 01:03 PM ISTUpdated : May 25, 2024, 01:20 PM IST
blast

सार

छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में शनिवार सुबह एक फैक्ट्री में भीषण बलास्ट हो गया। ब्लास्ट के दौरान फैक्ट्री में 100 से अधिक लोग काम कर रहे थे। ब्लास्ट के कारण कई लोग मलबे में दब गए हैं। ऐसे में पुलिस प्रशासन तुरंत एक्टिव हो गया है।

बेमेतरा. छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में शनिवार सुबह एक बारूद की फैक्ट्री में अचानक विस्फोट हो गया। जिस दौरान बलास्ट हुआ उस समय फैक्ट्री में करीब 100 लोग काम कर रहे थे। हादसे के कारण चीख पुकार मच गई। क्योंकि हादसे के कारण कई लोगों की जान जाने की खबर आ रही है तो कई लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। जिन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है।

पाइंट टू पाइंट समझे छत्तीसगढ़ बारूद फैक्ट्री हादसा

  • छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले में स्थित एक बारूद फैक्ट्री में शनिवार सुबह अचानक बलास्ट हो गया।
  • बलास्ट के दौरान फैक्ट्री के अंदर 100 से ​अधिक लोग काम कर रहे थे।
  • बताया जा रहा है कि ​जहां बलास्ट हुआ है वह चार मंजिला इमारत थी। जो ब्लास्ट के कारण भरभरा कर गिर गई।
  • कई लोग मलबे में दब गए हैं। उन्हें निकाला जा रहा है। किसी का हाथ तो किसी पैर टूट गया है किसी की मलबे में दबने से मौत भी हुई है।
  • अभी लोग मलबे में दबे हैं। उन्हें निकालने का काम चल रहा है। इस कारण कितने लोगों की मौत हुई है ये कहना मुश्किल है।
  • प्रारंभिक जानकारी के अनुसार करीब एक दर्जन लोगों की मौत होना सामने आ रहा है। फिलहाल इसकी पुष्टि नहीं हुई है। लेकिन घायलों की संख्या काफी अधिक है।
  • फैक्ट्री में आग पर कंट्रोल करने के लिए कोई सुविधा नहीं थी। जबकि बारूद फैक्ट्री में सुरक्षा और फायर बिग्रेड जैसी सुविधा होना चाहिए।
  • फैक्ट्री में बलास्ट की आवाज दूर दूर तक सुनाई दी, जिससे लोग दहशत में आ गए थे। फैक्ट्री के आसपास के लोग जान बचाकर भागे।
  • बेमेतरा में हुए हादसे पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि फैक्ट्री में हादसे की जानकारी मिली है। मैं प्रशासन के लोगों के सम्पर्क में हूं। प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। दमकल की गाड़ियां भी पहुंच गई है। राहत बचाव कार्य शुरू हो गया है। वहीं घायलों को इलाज के लिए रायपुर भेजा जा रहा है।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार