छत्तीसगढ़ बस हादसे में 3 की मौत 12 घायल, CM विष्णुदेव साय ने की 4 लाख रुपए आर्थिक सहायता की घोषणा

Published : Dec 22, 2023, 04:32 PM IST
balod bus hadsa

सार

छत्तीसगढ़ में एक भीषण सड़क हादसा हुआ है। जिसमें करीब तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई है। जबकि कई घायल हैं। दुर्घटना की जानकारी मिलने पर सीएम ने मृतक के परिजनों को आर्थिक सहायता की घोषणा की है।

बालोद. छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में एक भीषण सड़क हादसा हो गया है। जिसमें एक खड़े ट्रक में तेज रफ्तार बस जा टकराई। बताया जा रहा है कि हादसा इतना भयंकर था कि दुर्घटना में 3 यात्रियों की मौत हो गई है। वहीं करीब एक दर्जन यात्री गंभीर रूप से घायल हैं। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती किया गया है।

12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल

दुर्घटना छत्तीसगढ़ के बालोद जिले में स्थित गांव मरकाटोला के समीप धमतरी चारामा हाइवे पर हुई है। यहां एक ट्रक खड़ा हुआ था। ऐसे में महिंद्रा ट्रेवल्स की एक यात्री बस तेज रफ्तार में आई और सीधे ट्रक में जा घुसी, जिससे ट्रक भी पलट गया और बस भी काफी क्षतिग्रस्त हो गई हादसे में तीन यात्रियों की मौत हो गई। वहीं बस में सवार करीब 12 से अधिक यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के समीप स्थित अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें: जानिये कौन है छत्तीसगढ़ के 9 विधायक, जो बन गए अब मंत्री

सीएम ने जताया दुर्घटना पर दु:ख

इस दुर्घटना पर सीएम विष्णुदेव साय ने गहरा दु:ख व्यक्त करते हुए मृतक के परिजनों को 4.4 लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। वहीं घायलों का भी उचित इलाज करवाने का आश्वासन दिया है। जानकारी मिलने पर मृतक और घायलों के परिजन मौके पर पहुंचे।

यह भी पढ़ें: लाड़ली बहना को लेकर सीएम मोहन यादव का बड़ा बयान, शिवराज को देखते ही रोने लगीं थी महिलाएं

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार