बीजापुर के नए कैंप पर नक्सलियों ने किया हमला, मुठभेड़ में 3 जवान घायल

Published : Dec 06, 2024, 01:00 PM IST
Naxalites

सार

बीजापुर के नए कैंप पर नक्सलियों ने हमला बोला, डेढ़ घंटे तक गोलीबारी। तीन जवान घायल, अस्पताल में इलाज जारी।

Naxalites Attack In Bijapur: छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में गुरुवार रात नक्सलियों ने हमला कर दिया। पुलिस और नक्सलियों के बीच फायरिंग भी हुई। इस घटना में सुरक्षा बले के तीन जवान घायल हो गए। सभी को फौरन अस्पताल भेजा गया, जहां उनका इलाज चल रहा है।

हाल ही में खुला है कैंप

दरअसल, हाल ही में बीजापुर जिले के घोर नक्सल प्रभावित गांव झीटपल्ली में सुरक्षा बलों का कैंप खुला है। गुरुवार रात को नक्सलियों ने कैंप पर हमला कर दिया।

तीन जवानों को मामूली चोटें आईं

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार रात को गोलीबारी तब हुई जब सुरक्षा बल पामेड़ थाना क्षेत्र के अंतर्गत झीटपल्ली गांव के पास एक कैंप के बाहरी घेरे में तैनात थे। रात करीब साढ़े आठ बजे नक्सलियों ने कैंप पर फायरिंग शुरू कर दी, जो डेढ़ घंटे तक जारी रही।

बैरल ग्रेनेड लांचर से दागे गोले

अधिकारियों ने बताया कि इस दौरान नक्सलियों ने बैरल ग्रेनेड लांचर से गोले दागे, जिसका सुरक्षा बलों ने मुंहतोड़ जवाब दिया। मुठभेड़ में तीन जवानों को मामूली चोटें आईं, जिसके बाद उन्हें कैंप में प्राथमिक उपचार दिया गया। नक्सलियों को मुंहतोड़ जवाब दिया गया। काफी देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही। जवानों को अपने ऊपर हावी होता देख नक्सली भाग निकले। इस घटना में तीन सुरक्षाकर्मी गोली लगने से घायल हो गए।

इसके पहले हुई मुठभेड़ में एक जवान शहीद

छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बुधवार को पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में DRG का एक जवान शहीद हो गया है। नक्सली हमले में जवान बीरेंद्र कुमार सोरी मौके पर ही शहीद हो गए।

ये भी पढ़ें

नारायणपुर में नक्सली मुठभेड़: जवान शहीद, अबूझमाड़ में सर्चिंग तेज

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने गृह मंत्री से की मुलाकात, इस बात पर हुई स्वीकृ्ती

 

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Recommended Stories

Mahtari Vandan Yojana: दिवाली से पहले महिलाओं को तोहफा, 67 लाख खातों में आए 632 करोड़ रुपये
Bastar News: जंगलों से निकलकर एकता नगर पहुंचे सुकमा के 50 ग्रामीण, पहली ट्रेन यात्रा बनी यादगार