रायगढ़ में घर का सपना हुआ पूरा! सेवा सेतु शिविर में PM आवास के हितग्राहियों को मिली चाबी

Published : Sep 29, 2026, 07:01 PM IST
raigarh seva setu camp pm awas yojana 2 0 beneficiaries homen keys

सार

छत्तसीगढ़ के रायगढ़ में 'सेवा ही संकल्प' अभियान के तहत सेवा सेतु शिविर लगा। इसमें नागरिकों की समस्याएं सुनकर समाधान किया गया। साथ ही पीएम आवास योजना-2.0 के लाभार्थियों को घर की चाबी सौंपी गई।

रायगढ़, 29 सितंबर 2026। ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत मंगलवार को गोशालापारा सामुदायिक भवन में सेवा सेतु शिविर का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक चले शिविर में क्षेत्र के नागरिकों की विभिन्न समस्याएं और मांगें सुनी गईं। साथ ही पात्र हितग्राहियों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ दिलाने की प्रक्रिया भी की गई।

PM आवास योजना-2.0 के हितग्राहियों को सौंपे प्रमाण पत्र और चाबी

शिविर के दौरान प्रधानमंत्री आवास योजना-2.0 के तहत स्वीकृत हितग्राहियों को महापौर जीवर्धन चौहान, सभापति डिग्री लाल साहू और मौजूद जनप्रतिनिधियों ने स्वीकृति एवं अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किए। इस मौके पर प्रतीक स्वरूप हितग्राहियों को उनके घर की चाबी भी सौंपी गई।

योजना के तहत विषेकेशन भोई, संतोषी निषाद, कृष्णचन्द्र गुप्ता, कमलनारायण, सुभाष, रामलाल चौहान, अनिल सारथी, पंचराम, इस्टालिश टोप्पो और निखिल सिंह लाभान्वित हुए।

जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर दिलाना प्राथमिकता: महापौर

महापौर जीवर्धन चौहान ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना सरकार की महत्वपूर्ण जनकल्याणकारी योजनाओं में शामिल है। इसका उद्देश्य जरूरतमंद परिवारों को पक्का घर उपलब्ध कराकर उनके सपने को पूरा करना है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु शिविर शासन की योजनाओं और नागरिकों के बीच सेतु का काम कर रहा है, जिससे पात्र लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े।

महापौर ने आवास योजना के लाभार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि अपने घर का सपना पूरा होना हर परिवार के लिए खुशी और सम्मान का विषय है।

स्थानीय स्तर पर समस्याओं के समाधान पर जोर

सभापति डिग्री लाल साहू ने कहा कि ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत सेवा सेतु शिविरों का उद्देश्य नागरिकों की समस्याओं का स्थानीय स्तर पर समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं से जोड़ना है। उन्होंने कहा कि पात्र परिवारों को योजनाओं का लाभ समय पर मिले, इसके लिए निगम प्रशासन लगातार प्रयास कर रहा है।

आवेदनों को दर्ज कर निराकरण की प्रक्रिया शुरू

शिविर में निगम के अधिकारी-कर्मचारियों और संबंधित विभागों के अमले ने नागरिकों से प्राप्त आवेदनों एवं समस्याओं को दर्ज किया। इनके निराकरण की प्रक्रिया भी मौके पर शुरू की गई। निगम की ओर से बताया गया कि ‘सेवा ही संकल्प’ अभियान के तहत शहर के अलग-अलग क्षेत्रों में सेवा सेतु शिविर और विशेष जनसंपर्क गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।

इस अवसर पर एमआईसी सदस्य अमित शर्मा, पार्षद नवाब खान, वार्ड क्रमांक 40 की पार्षद शोभा देवांगन, उमा उपाध्याय, दीपमाला गुप्ता, पवन शर्मा सहित स्थानीय वार्डवासी और निगम के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

रायगढ़ में स्वच्छता की मिसाल, गर्ल्स कॉलेज में महापौर-सभापति समेत जनप्रतिनिधियों ने किया श्रमदान
Chhattisgarh Floods: 3 दिन की बारिश से डूबा छत्तीसगढ़! बस्तर-रायपुर में पानी ही पानी, देखें VIDEO