सुकमा के जंगलों से खुशखबरी, तेंदूपत्ता संग्रहण तेज, हजारों वनवासियों की बढ़ेगी आय

Published : Apr 29, 2026, 03:57 PM IST
Sukma Tendu Leaf Collection

सार

Sukma Tendu Leaf Collection : छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण और खरीदी का कार्य तेज़ी से जारी है। जिले के 727 फड़ों में से करीब 350 केंद्रों पर खरीदी शुरू हो चुकी है और अब तक 35 हजार से अधिक मानक बोरे संग्रहित किए जा चुके हैं। वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि खरीदी बंद होने की खबरें भ्रामक हैं।

रायपुर, 28 अप्रैल 2026/ तेंदूपत्ता संग्रहण का कार्य व्यापक स्तर पर सुचारू रूप से जारी है। कुछ स्थानों पर संग्रहण बंद होने की भ्रामक खबरों के बीच वन विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में तेंदूपत्ता की खरीदी पूरी तरह चालू है और संग्राहकों से लगातार पत्ते लिए जा रहे हैं।

35 हजार से अधिक बोरे का हुआ संग्रहण

सुकमा जिले के वनमंडलाधिकारी श्री अक्षय भोंसले ने जानकारी दी कि जिले में कुल 727 तेंदूपत्ता फड़ संचालित हैं। इनमें से लगभग 350 फड़ों में संग्रहण और खरीदी शुरू हो चुकी है, जबकि शेष केंद्रों में भी जल्द ही यह कार्य प्रारंभ किया जाएगा। अब तक जिले में 35 हजार से अधिक मानक बोरे तेंदूपत्ता का संग्रहण हो चुका है। उन्होंने बताया कि किस्ताराम, गोलापल्ली, कोंटा और जगरगुंडा जैसे क्षेत्रों में प्राकृतिक और भौगोलिक कारणों से तेंदूपत्ता देर से तैयार होता है। इन क्षेत्रों में भी अगले एक सप्ताह के भीतर संग्रहण कार्य शुरू कर दिया जाएगा।

हर पात्र संग्राहक से खरीदी होगी सुनिश्चित

वन विभाग का उद्देश्य अधिक से अधिक संग्राहकों से अच्छी गुणवत्ता का तेंदूपत्ता खरीदना और उन्हें उचित मूल्य दिलाना है। यह कार्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के तहत पारदर्शिता और व्यवस्थित तरीके से किया जा रहा है, जिससे ग्रामीणों और वनवासियों की आय में वृद्धि हो सके। विभाग ने यह भी बताया कि हाल ही में हुई ओलावृष्टि और खराब मौसम के कारण कुछ स्थानों पर पत्तों की गुणवत्ता प्रभावित हुई है। ऐसे पत्तों को नियमानुसार अलग किया गया है, जबकि अच्छी गुणवत्ता वाले तेंदूपत्तों की खरीदी लगातार जारी है।

वन विभाग ने पुनः आश्वस्त किया है कि तेंदूपत्ता संग्रहण और खरीदी का कार्य पूरी पारदर्शिता के साथ जारी रहेगा और सभी पात्र संग्राहकों को इसका लाभ मिलेगा।

PREV

छत्तीसगढ़ की सरकारी योजनाएं, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स, नक्सल क्षेत्र समाचार और स्थानीय विकास रिपोर्ट्स पढ़ें। रायपुर, बिलासपुर, दुर्ग और बस्तर क्षेत्र की खबरों के लिए Chhattisgarh News in Hindi सेक्शन फॉलो करें — सबसे विश्वसनीय राज्य कवरेज यहीं।

Read more Articles on

Recommended Stories

दुर्ग का 'काउंसलिंग-फर्स्ट' मॉडल बना मिसाल, बिना कोर्ट के सुलझ रहे पारिवारिक झगड़े
Chhattisgarh News: आंगनबाड़ी केंद्र बने स्मार्ट पाठशाला, बदल रही बच्चों की शिक्षा, पोषण और गांवों की तस्वीर