IMD Heatwave Alert: आज भी यूपी, बिहार, झारखंड और मध्य प्रदेश में भीषण गर्मी का दौर जारी रहेगा। यूपी के ज्यादातर शहरों में 47°C तक तापमान रहने का अनुमान है! जानिए IMD की रिपोर्ट के अनुसार 35 प्रमुख शहरों का वेदर फोरकास्ट, कहां पड़ेगी भीषण लू और कहां होगी थंडरस्ट्रॉम की एंट्री।

Heatwave Alert 25 May 2026: उत्तर भारत और मध्य भारत में गर्मी अब खतरनाक स्तर पर पहुंचती दिख रही है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) की ताजा रिपोर्ट के अनुसार 25 मई 2026 को उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, बिहार, झारखंड और छत्तीसगढ़ के कई शहरों में भीषण हीटवेव का असर रहेगा। कई शहरों में दिन का तापमान 45 से 47 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचने का अनुमान है। वहीं कुछ इलाकों में आंधी, गरज-चमक और हल्की बारिश भी राहत दे सकती है। मौसम का यह डबल अटैक लोगों के लिए मुश्किलें बढ़ाने वाला है। जानिए 35 प्रमुख शहरों का वेदर फोरकास्ट समेत पूरी डिटेल।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

आज सबसे ज्यादा गर्म शहर कौन सा रहेगा?

25 मई को सबसे ज्यादा गर्मी उत्तर प्रदेश और बिहार के कुछ हिस्सों में दर्ज होने की संभावना है। यूपी के अछलदा, अचनेरा, औरैया, बांदा, प्रयागराज, मिर्जापुर और झांसी में तापमान 47°C तक पहुंच सकता है। बिहार के दौडनगर और सासाराम में भी पारा 47°C के करीब रहेगा। मध्य प्रदेश के भोपाल में 43°C और इंदौर-उज्जैन में 42°C तक तापमान रहने का अनुमान है। दिल्ली में भी 44°C के साथ हीटवेव और तेज सतही हवाओं की चेतावनी जारी की गई है।

आज मौसम कैसा रहेगा? कहां चलेगी लू, कहां मिलेगी राहत

उत्तर प्रदेश के ज्यादातर जिलों में आसमान साफ रहेगा लेकिन लू और गर्म रातें लोगों को परेशान करेंगी। लखनऊ, कानपुर, आगरा, प्रयागराज, बनारस और मेरठ में हीटवेव का असर सबसे ज्यादा रहेगा। बिहार के आरा, सासाराम और दौडनगर में तेज धूप और साफ आसमान के कारण गर्मी और अधिक खतरनाक महसूस होगी। वहीं झारखंड के रांची, बानो-सिमडेगा और डालटनगंज में मौसम करवट ले सकता है। यहां गरज-चमक, धूलभरी आंधी और 40-50 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की संभावना है। रांची और आसपास के इलाकों में येलो अलर्ट जैसे हालात बने हुए हैं।

कहां बारिश-थंडरस्टॉर्म और कहां हीटवेव अलर्ट?

  • यूपी: आगरा, अलीगढ़ और मेरठ में गरज-चमक और तेज हवाओं की संभावना के साथ कई शहरों में हीटवेव अलर्ट है।
  • झारखंड: रांची, बानो-सिमडेगा और डालटनगंज में थंडरस्ट्रॉम का खतरा है।
  • बिहार: फिलहाल कोई बड़ा अलर्ट नहीं, लेकिन 27 मई के बाद बारिश के संकेत हैं।
  • मध्य प्रदेश: भोपाल में 26 मई से हीटवेव और अधिक तेज होने के संकेत मिल रहे हैं।

आने वाले दिनों में कितना चढ़ेगा पारा?

IMD के अनुसार 26 से 28 मई के बीच उत्तर प्रदेश, बिहार और मध्य प्रदेश के कई हिस्सों में तापमान 47°C के आसपास बना रह सकता है। रात का तापमान भी सामान्य से काफी ऊपर रहेगा, जिससे रातें भी गर्म रहेंगी। इससे हीट स्ट्रेस और डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ेगा।

गर्मी से बचने के लिए क्या सावधानी रखें?

  • दोपहर 12 बजे से 4 बजे तक बाहर निकलने से बचें।
  • लगातार पानी और ORS लेते रहें।
  • बच्चों और बुजुर्गों को सीधे धूप से बचाएं।
  • हल्के रंग और सूती कपड़े पहनें।
  • हीट स्ट्रोक के लक्षण दिखें तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।