AAP की महिला अदालत में पहुंचे अखिलेश यादव, क्या बीजेपी की बढ़ेगी अब टेंशन?

Published : Dec 16, 2024, 03:29 PM ISTUpdated : Dec 16, 2024, 03:52 PM IST
Mahila Adalat

सार

दिल्ली में बढ़ते अपराध को लेकर आप पार्टी की तरफ से आज महिला अदालत का आयोजन किया गया। इसका हिस्सा बनते हुए दिल्ली की सीएम आतिशी, आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बनते हुए दिखाई दिए।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा से पहले अरविंद केजरीवाल और उनकी आम आदमी पार्टी लोगों को लुभाने में किसी भी तरह की कमी नहीं छोड़ना चाहती है। ऐसे में आज आप पार्टी की तरफ से महिला अदालत का आयोजन किया गया है। दिल्ली में जिस तरह से अपराध के मामले बढ़ते ही चले जा रहे हैं। उस पर कानून व्यवस्था फीकी पड़ती जा रही उसी को देखते हुए इस अदालत को लोगों के बीच लाया गया है। साथ ही 16 दिसंबर 2012 को दिल्ली में हुए निर्भया कांड को लेकर महिला अदालत का आयोजन किया गया था। इस अदालत में इस अदालत का हिस्सा अरविंद केजरीवाल, दिल्ली की सीएम आतिशी और सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव बनते हुए दिखाई दिए हैं।

कई महिलाओं ने इस अदालत में अपनी परेशानियों का जिक्र खुलकर किया। अपनी बात रखते हुए आतिशी ने कहा, "आज ही के दिन दिल्ली में एक बेटी के साथ दरिंदगी हुई थी, लेकिन आज 12 साल बाद भी राजधानी में महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं। आतिशी ने कहा कि आज भी बेटियां सुरक्षित नहीं है। आज महिलाओं के खिलाफ दिल्ली में अपराध 40 फीसदी बढ़ गया है। पिछले पांच साल में दिल्ली में साढ़े तीन हजार महिलाओं के साथ दुष्कर्म हुआ। दिल्ली की सुरक्षा की जिम्मेदारी केंद्र में बैठी भाजपा सरकार के पास है।" आतिशी ने कहा कि बीजेपी महिलाओं की सुरक्षा के लिए कुछ भी नहीं कर रही है। 

तारीफ करने लायक केजरीवाल का हौसला- अखिलेश यादव

इस दौरान अखिलेश यादव भी खुलकर केजरीवाल का समर्थन करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि दिल्ली ये घटनाएं हो रही है सोचिए पूरे देश का क्या हाल होगा। इस मामले में गृह मंत्रालय कुछ भी काम नहीं कर रहा है। अखिलेश यादव ने कहा कि इतना कुछ हो गया है लेकिन फिर भी अरविंद केजरीवाल का हौसला कम नहीं हुआ है। दिल्ली में पता नहीं कौन गृह विभाग का काम करने में लगा हुआ है। आप सरकार ने हर स्तर में काफी काम किया है। यदि सुरक्षा की जिम्मेदारी भी उन्हें दे दी जाए तो काफी कुछ बदल जाएगा। आप सरकार ने जो 2100 रुपये महिलाओं को देने का फैसला किया है वो सही में काफी तारीफ के काबिल है।

केजरीवल ने क्राइम के खिलाफ उठाई आवाज

इससे पहले अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर एक पोस्ट लिखा था, "दिल्ली में महिलाओं के खिलाफ क्राइम में बढ़ोतरी गंभीर चिंता का विषय है। इस पर आवाज उठाने का समय आ गया है। इस मसले पर पूरी दिल्ली को एकजुट होना होगा। कुछ देर बाद त्यागराज स्टेडियम में आयोजित महिला अदालत में हिस्सा लेकर सभी महिलाओं के साथ ही इस मुद्दे पर चर्चा करूंगा।"

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi Pollution Emergency: खुले में कचरा जलाते पकड़े गए तो सीधे ₹5,000 फाइन-असली वजह क्या?
होटलों में तंदूर के लिए कोयला-लकड़ी बैन, भयानक प्रदूषण को रोकने सख्त आदेश