सृष्टि तुली केस: 15 मिनट पहले मां से की थी बात, फिर कैसे हुई मौत? चाचा के सवाल

Published : Nov 28, 2024, 04:05 PM IST
Srishti Tuli

सार

मुंबई की 25 वर्षीय एयर इंडिया पायलट सृष्टि तुली की मौत को लेकर परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया। परिजनों ने दोस्त आदित्य पंडित पर मानसिक प्रताड़ना और ब्लैकमेलिंग का आरोप लगाया। जानें पूरी खबर।

नई दिल्ली। एयर इंडिया की 25 वर्षीय महिला पायलट सृष्टि तुली की मौत को लेकर कई सवाल खड़े हो रहे हैं। मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाई गई सृष्टि के परिवार ने इसे आत्महत्या मानने से इनकार किया है। परिजनों का आरोप है कि सृष्टि की हत्या की गई है और इस मामले में उसके दोस्त आदित्य पंडित पर गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

परिवार का दावा: आत्महत्या नहीं, यह हत्या है!

मूल रूप से उत्तर प्रदेश की रहने वाली सृष्टि तुली पिछले साल जून से काम के लिए मुंबई में रह रही थी। पवई पुलिस स्टेशन का हवाला देते हुए बताया कि दिल्ली में कमर्शियल पायलट का कोर्स करने के दौरान दो साल पहले उसकी और आदित्य पंडित की मुलाकात हुई और वे रिलेशनशिप में आ गए। सृष्टि के चाचा विवेक तुली ने बताया कि घटना से मात्र 15 मिनट पहले सृष्टि ने अपनी मां और मौसी से बात की थी। तब वो हंसी खुशी बात कर रही थी। इसके बाद अचानक उसकी मौत की खबर आई। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा, "क्या ऐसा संभव है कि किसी ने खुशी-खुशी परिवार से बात की हो और 15 मिनट बाद आत्महत्या कर ले?"

दोस्त आदित्य पंडित पर मानसिक उत्पीड़न और ब्लैकमेलिंग का आरोप

परिवार ने आदित्य पर मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि आदित्य सृष्टि को सार्वजनिक स्थानों पर अपमानित करता था और मांसाहारी भोजन छोड़ने का दबाव डालता था। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि आदित्य ने सृष्टि से पैसे ऐंठे। विवेक तुली ने बताया कि दिवाली के समय सृष्टि के खाते से ₹65,000 आदित्य के परिवार को ट्रांसफर किए गए थे।

पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच

पुलिस के अनुसार सृष्टि के गले में डेटा केबल का फंदा लगा हुआ मिला। हालांकि परिजनों का कहना है कि यह हत्या है और इसकी पूरी सच्चाई सामने आनी चाहिए। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में गला कसने से मौत की पुष्टि हुई है, लेकिन बिसरा रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट जानकारी मिलेगी।

परिजनों का आरोप: एक महिला पायलट भी शामिल

विवेक तुली ने आरोप लगाया कि इस घटना में एक अन्य महिला पायलट की भूमिका संदिग्ध है। उनके अनुसार उसी महिला ने दरवाजा खुलवाया और सृष्टि को अस्पताल ले गई, लेकिन पुलिस को सूचित नहीं किया। बकौल विवेक तुली- घटना के बाद क्राइम सीन के साथ छेड़छाड़ की गई।

आदित्य पंडित पर लगा ये गंभीर आरोप

जिस चार्जिंग केबल को कथित तौर पर सुसाइड में यूज किया गया वो घटनास्थल के बजाय गैराज में मिली। वहीं सृष्टि के फ्लैट की दूसरी चाबी भी पुलिस को नहीं मिली। पुलिस ने उसके प्रेमी आदित्य पंडित (27) को हिरासत में ले लिया, क्योंकि तुली के चाचा विवेक तुली ने उस पर उसे परेशान करने और गाली देने तथा मांसाहारी भोजन खाने से रोकने के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया था।

मुख्यमंत्री योगी से न्याय की गुहार

परिवार ने न्याय की मांग की है और कहा है कि यदि मुंबई पुलिस मामले को सही तरीके से हल नहीं करती, तो वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से गुहार लगाएंगे।

 

ये भी पढ़ें…

दिल्ली में कार मालिकों के लिए चेतावनी: ये 5 गलतियां करने से जरूर बचें

भारतीय संविधान दिवस: 26 नवंबर को ही क्यो मनाया जाता है? जानें फैक्ट

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Noida Me Aaj Ka Mausam: सुबह घना कोहरा, रात में कंपकंपी, नोएडा का मौसम देगा सर्द झटका
Delhi Weather Update: आज दिल्ली में कोहरा और ठंड बढ़ाएंगी मुश्किलें? जानिए IMD का लेटेस्ट अलर्ट