दिल्ली चुनाव: केजरीवाल का बड़ा ऐलान, गठबंधन से इनकार, अकेले मैदान में उतरेगी AAP

Published : Dec 11, 2024, 12:44 PM IST
Arvind Kejriwal

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी अकेले मैदान में उतरेगी। अरविंद केजरीवाल ने कांग्रेस के साथ गठबंधन की संभावनाओं को खारिज कर दिया है। क्या आप बिना गठबंधन के चुनाव जीत पाएगी?

नई दिल्ली। दिल्ली में जल्दी विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। ऐसे में कांग्रेस, बीजेपी और आम आदमी पार्टी इस चुनाव के लिए मेहनत करती हुई नजर आ रही है। ऐसा कहा जा रहा था कि दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आप और कांग्रेस पार्टी गठबंधन कर सकती है, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। इस बात का संकेत खुद आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव अरविंद केजरीवाल ने दिल्लीवालों के सामने खुलकर किया है। अरविंद केजरीवाल ने खुलकर इस बात का ऐलान कर दिया है कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में वो अकेले ही चुनावी मैदान में उतरने वाली है। उन्होंने कांग्रेस और आप पार्टी के बीच होने वाले आखिरी चरण के समझौते से भी इनकार कर दिया है।

दरअसल सूत्रों के मुताबिक जानकारी सामने आई थी उसके मुताबिक कांग्रेस को 15 सीटें और बाकी इंडिया गठबंधन के दलों को 1 से 2 सीटें देने की बात कही गई थी। साथ ही बाकी सीटों पर आम आदमी पार्टी के चुनाव लड़ने की बात सुनने को मिली थी। लेकिन इन सभी बातों को खारिज करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने एक्स पर लिखा- आम आदमी पार्टी दिल्ली में यह चुनाव अपने दम पर लड़ेगी। कांग्रेस के साथ गठबंधन की कोई संभावना नहीं है।

क्या 18 फरवरी से पहले होंगे चुनाव?

मौजूद मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार के कार्यकाल का ये आखिरी चुनाव होने जा रहा है। इसका मतलब ये कि वो 18 फरवरी के दिन अपने पद से रिटायर होने वाले हैं। इसी संदर्भ में इस बार दिल्ली विधानसभा के चुनाव 18 फरवरी से पहले होने की संभावना है। ऐसा कहा जा रहा है कि चुनाव के लिए 12 या फिर 13 फरवरी का दिन चुना जाएगा। वैसे देखा जाए तो दिल्ली विधानसभा का कार्यकाल 23 फरवरी 2025 है। ऐसे में दिल्ली का सीईओ ऑफिस भी तैयारियां करने में लगी हुई है। 6 जनवरी को वोटर लिस्ट का फाइनल पब्लिकेशन होगा। ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि अगले साल से दिल्ली विधानसभा की घोषणा 6 से 10 जनवरी के बीच में कर दी जाएगी।

ये भी पढ़ें-

दिल्ली में सर्दी का सितम, क्या आने वाले दिनों में ठंड से हालत होगी खराब?

हांसी: दुकानदार ने पार्टनर पर शक के चलते की आत्महत्या, परिजनों ने किया रोड़ जाम

 

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi Pollution Emergency: खुले में कचरा जलाते पकड़े गए तो सीधे ₹5,000 फाइन-असली वजह क्या?
होटलों में तंदूर के लिए कोयला-लकड़ी बैन, भयानक प्रदूषण को रोकने सख्त आदेश