
नई दिल्ली। दिल्ली में जल्दी विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं। फरवरी 2025 में चुनाव होने वाले हैं। इस जीतने के लिए सभी पार्टियों मेहनत करने में जुटी हुई है। इसी संदर्भ में आप पार्टी ने यूपीएसई की कोचिंग देने वाले मोटिवेशनल स्पीकर और प्रसिद्ध टीचर अवध ओझा को पार्टी में शामिल किया है। आप पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरवील के सामने अवध ओझा पार्टी में शामिल हुए हैं। इस चीज पर अब बीजेपी ने जमकर निशाना साधा है। उन्होंने पार्टी में शामिल हुए अवध ओझा का एक वीडियो शेयर किया है। वीडियो में अवध ओझा आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की बुराई करते हुए दिखाई दे रहे हैं।
बीजेपी दिल्ली के एक्स हैंडल से एक वीडियो शेयर किया गया है। वीडियो में अवध ओझा आप पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल की जमकर बुराई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। वीडियो में अवध ओझा कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल अपनी शर्ट बाहर किए हुए हैं जोकि फटी हुई है। चप्पल पहने हुए, मफलर बांधे हुए हैं। अरविंद केजरीवाल बोल रहे हैं कि भारत में बहुत भ्रष्टाचार है और उसे मैं बाहर निकाल कर फेंकूंगा। हमने कहा अच्छा कैसे फेंकोगे। तो उन्होंने कहा आप... तो मैंने कहा मैं... तो केजरीवाल बोले नहीं आप एक पार्टी है। इसके बाद केजरीवाल चिल्लाने लगा कि मोदी जी शराब इलीगल तरीके बेचते हैं। बाद में केजरीवाल को पता चला कि ज्यादा पैसे तो शराब से आता हैं... इसके बाद पंजाब चुनाव जीतने के लिए केजरीवाल ने इसे दिल्ली में बेच दिया। फिर बीजेपी को पता चला तो उन्होंने कहा कि तुम तो हमें गालियां दे रहे थे शराब बेचने पर। हमें भी बेचने दो एक दो बोतल शराब की। यहां देखिए अवध ओझा का वीडियो।
- ओझा सर का पूरा नाम अवध प्रताप ओझा है। उनका जन्म 3 जुलाई 1984 को हुआ था। उनके पिता श्रीमाता प्रसाद ओझा पोस्टमाटर थे।
- ओझा सर मूल रूप से यूपी के गोंडा के रहने वाले हैं। उनके पिता श्रीमाता प्रसाद ओझा पोस्टमाटर थे। ओझा सर की पढ़ाई गोंडा से हुई थी।
- बचपन में वो काफी शरारती हुआ करते थे। ओझा सर ने अपनी 10वीं की पढ़ाई गोंडा के फातिमा इंटर कॉलेज से पूरी थी। यहीं से उन्होंने ग्रेजुएशन किया था।
- ओझा सर आज कई युवाओं को IAS बनने का सपना पूरा कर चुके हैं, लेकिन वो खुद IAS नहीं बन पाएं। उनके माता-पिता ने तो उनके इस सपने के लिए अपनी जमीन तक बेच दी थी।
- दिल्ली में रहकर उन्होंने यूपीएसई की तैयारी की थी, लेकिन वो मेन्स की परीक्षा को पास नहीं कर पाए थे।
- उनके दोस्त ने उन्हें इलाहाबाद में अपने कोचिंग में पढ़ाने के लिए ऑफर दिया। उन्होंने जब बच्चों को पढ़ाना शुरू किया तो बच्चों को उनके पढ़ाने का तरीका बिल्कुल भी पसंद नहीं आया। इसके बाद ओझा सर ने अपने पढ़ाने के तरीके को बदला। इसके बाद उन्होंने अपना खुद को यूट्यूब चैनल शुरू किया।
ये भी पढ़ें-
केजरीवाल पर BJP का तंज, गठबंधन पर मीनाक्षी लेखी ने साधा निशाना
शादी की रस्में भूल लूडो में मगन दूल्हा, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।