Delhi Suicide Case: दिल्ली के दल्लूपुरा में रील बनाते समय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। लाइसेंसी पिस्टल से स्टंट करते वक्त ट्रिगर दबने से गोली सीधे दिल में लगी। जानिए पूरा मामला, पुलिस जांच और वायरल वीडियो की सच्चाई।

दिल्ली के पूर्वी इलाके से एक ऐसा मामला सामने आया है, जो सोशल मीडिया के लिए खतरनाक स्टंट करने वाले युवाओं के लिए एक सख्त चेतावनी बन सकता है। कुछ सेकंड की वीडियो बनाने की कोशिश एक परिवार के लिए हमेशा का दुख बन गई। दल्लूपुरा में एक युवक ने रील बनाते समय खुद को गोली मार ली और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

क्या है पूरा मामला?

यह घटना 16 मार्च 2026 की है। पुलिस के मुताबिक, दल्लूपुरा निवासी पवन कुमार को गोली लगने की सूचना मिलने पर टीम तुरंत मौके पर पहुंची। पवन को इलाज के लिए धर्मशिला अस्पताल ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे ‘ब्रॉट डेड’ घोषित कर दिया। गोली उसके सीने के बाईं ओर लगी थी, जो सीधे दिल तक पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए LBS अस्पताल की मोर्चरी में भेज दिया है और आगे की जांच शुरू कर दी गई है।

Scroll to load tweet…

यह भी पढ़ें: आगरा के युवक ने मलाशय में फंसा ली 1 लीटर पानी की बोतल! 36 घंटे तक दर्द सहता रहा

लाइसेंसी पिस्टल से हो रहा था स्टंट

शुरुआती जांच में जो बातें सामने आई हैं, वो काफी चौंकाने वाली हैं। बताया जा रहा है कि पवन अपने चचेरे भाई हिमांशु के साथ था, जिसके पास लाइसेंसी पिस्टल थी। दोनों युवक हथियार के साथ वीडियो बना रहे थे और स्टंट कर रहे थे। इसी दौरान पवन ने पिस्टल में मैगजीन डाली और उसे अपने सीने पर सटा लिया। जैसे ही उसने ट्रिगर दबाया, गोली सीधे उसके दिल में जा लगी। यह पूरा हादसा कुछ ही सेकंड में हो गया।

पुलिस ने क्या-क्या बरामद किया?

घटनास्थल से पुलिस ने कई अहम सबूत जुटाए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  • एक लाइसेंसी पिस्टल
  • 10 जिंदा कारतूस
  • मोबाइल फोन (जिसमें घटना का वीडियो मौजूद है)

क्राइम टीम और फोरेंसिक एक्सपर्ट्स ने मौके का मुआयना कर लिया है। पुलिस ने हिमांशु का मोबाइल भी जब्त कर लिया है, जिसमें इस पूरी घटना का वीडियो रिकॉर्ड है।

सोशल मीडिया के लिए स्टंट बना जानलेवा

इस घटना ने एक बार फिर यह सवाल खड़ा कर दिया है कि सोशल मीडिया पर लाइक्स और व्यूज पाने के लिए युवा किस हद तक जा रहे हैं। बिना ट्रेनिंग और सुरक्षा के हथियारों के साथ स्टंट करना कितना खतरनाक हो सकता है, इसका यह दर्दनाक उदाहरण है।

पुलिस की अपील

पुलिस ने लोगों, खासकर युवाओं से अपील की है कि वे सोशल मीडिया के लिए इस तरह के खतरनाक स्टंट से दूर रहें। थोड़ी सी लापरवाही जिंदगी पर भारी पड़ सकती है। दिल्ली के दल्लूपुरा की यह घटना सिर्फ एक हादसा नहीं, बल्कि एक चेतावनी है। कुछ सेकंड की वीडियो बनाने के लिए लिया गया एक गलत फैसला हमेशा के लिए जिंदगी खत्म कर सकता है। ऐसे में जरूरी है कि युवा समझदारी से काम लें और किसी भी तरह के जोखिम भरे स्टंट से बचें।

यह भी पढ़ें: Viral Video: भैंस के बच्चे से भिड़ी नन्ही बच्ची, डायलॉग सुनकर लोग बोले-यही है धुरंधर

Disclaimer: आत्महत्या किसी समस्या का हल नहीं है। अगर आपके मन में भी सुसाइड या खुद को चोट पहुंचाने जैसे ख्याल आ रहे हैं तो आप फौरन घर-परिवार, दोस्तों और साइकेट्रिस्ट की मदद ले सकते हैं। इसके अलावा आप इन हेल्पलाइन नंबरों पर कॉल करके भी मदद मांग सकते हैं। आसरा (मुंबई) 022-27546669, सुमैत्री (दिल्ली) 011-23389090, रोशनी (हैदराबाद) 040-66202000, लाइफलाइन 033-64643267 (कोलकाता)। मानसिक तनाव होने पर काउंसलिंग के लिए हेल्पलाइन नंबर 14416 और 1800 8914416 पर संपर्क कर घर बैठे मदद पा सकते हैं।