JEE-NEET की तैयारी अब बिल्कुल मुफ्त! 12वीं के छात्रों को मिलेगी फ्री कोचिंग, रहना-खाना भी फ्री

Published : Aug 04, 2026, 08:49 PM IST
dakshana foundation free jee neet coaching scholarship 2027

सार

Dakshana Foundation Scholarship: दिल्ली के सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों के 12वीं साइंस छात्रों के लिए JEE-NEET की मुफ्त रिहायशी कोचिंग का सुनहरा मौका है। दक्षणा फाउंडेशन एक साल की फ्री कोचिंग, रहने और खाने की सुविधा देगा। जानिए पात्रता, चयन प्रक्रिया और आवेदन का पूरा तरीका।

इंजीनियरिंग और मेडिकल प्रवेश परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के लिए बड़ी राहत की खबर है। आर्थिक तंगी की वजह से महंगी कोचिंग का सपना छोड़ चुके कई छात्रों को अब बिना किसी शुल्क के JEE और NEET की तैयारी का अवसर मिलेगा। दिल्ली सरकार के शिक्षा निदेशालय (DoE) ने सरकारी और सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों को एक विशेष छात्रवृत्ति कार्यक्रम की जानकारी दी है, जिसके तहत चयनित छात्रों को एक साल की पूरी तरह मुफ्त रिहायशी कोचिंग दी जाएगी।

यह छात्रवृत्ति पुणे स्थित गैर-लाभकारी संस्था दक्षणा फाउंडेशन (Dakshana Foundation) की ओर से दी जा रही है। इसमें छात्रों को सिर्फ कोचिंग ही नहीं, बल्कि रहने और खाने की सुविधा भी पूरी तरह निःशुल्क मिलेगी।

यह भी पढ़ें: 'हम सो रहे थे... तभी फ्लाइट मुड़ी और सब हवा में उछल गए', एयर इंडिया यात्री ने सुनाई खौफनाक कहानी

कौन कर सकता है आवेदन? जानिए पात्रता

दिल्ली शिक्षा निदेशालय के अनुसार, इस योजना का लाभ केवल उन्हीं छात्रों को मिलेगा जो मौजूदा शैक्षणिक सत्र में दिल्ली के सरकारी या सरकारी सहायता प्राप्त स्कूल में कक्षा 12 (विज्ञान संकाय) में पढ़ रहे हैं।

इसके अलावा अभ्यर्थी के परिवार की वार्षिक आय 3 लाख रुपये से कम होनी चाहिए और जिस स्कूल में वह पढ़ रहा है, उसकी वार्षिक फीस 36,000 रुपये से अधिक नहीं होनी चाहिए।

शैक्षणिक योग्यता के तहत कक्षा 10 में गणित और विज्ञान विषयों में निर्धारित कट-ऑफ अंक होना भी जरूरी है। यह कट-ऑफ श्रेणी और लिंग के अनुसार अलग-अलग हो सकती है और पहले के वर्षों में यह लगभग 65 प्रतिशत से 85 प्रतिशत के बीच रही है।

यह भी पढ़ें: ₹14000 से 1 करोड़ हो गई सैलरी फिर भी बंदा खुश नहीं, क्यों वायरल हुई टेक प्रोफेशनल की पोस्ट?

कैसे होगा चयन? दिसंबर में होगी परीक्षा

इस छात्रवृत्ति के लिए छात्रों का चयन जॉइंट दक्षणा सेलेक्शन टेस्ट (JSDT) 2027 के जरिए किया जाएगा, जिसका आयोजन दिसंबर 2026 में प्रस्तावित है।

इच्छुक छात्र अपने स्कूल के प्राचार्य या विज्ञान विभाग के समन्वयक से संपर्क कर पंजीकरण की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। दिल्ली शिक्षा निदेशालय ने इस संबंध में सभी पात्र सरकारी और सहायता प्राप्त स्कूलों को आधिकारिक परिपत्र भी जारी किया है।

छात्रों को दक्षणा फाउंडेशन के आधिकारिक पोर्टल पर भी नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है, क्योंकि JSDT परीक्षा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन लिंक वहीं जारी किए जाएंगे। आवेदन की जांच और सत्यापन के बाद अभ्यर्थी प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे।

चयनित छात्रों को क्या-क्या मिलेगा?

इस छात्रवृत्ति के तहत चयनित छात्रों को महाराष्ट्र के पुणे जिले के कडूस गांव स्थित दक्षणा वैली (Dakshana Valley) परिसर में एक वर्ष की पूर्णकालिक रिहायशी कोचिंग दी जाएगी।

कार्यक्रम के दौरान छात्रों को JEE और NEET की विशेषज्ञ कोचिंग के साथ-साथ रहने की सुविधा और भोजन भी पूरी तरह मुफ्त मिलेगा। यानी आर्थिक रूप से कमजोर लेकिन मेधावी छात्रों को बिना किसी अतिरिक्त खर्च के राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने का अवसर मिलेगा।

छात्रों के लिए क्यों खास है यह योजना?

हर साल हजारों प्रतिभाशाली छात्र केवल आर्थिक कारणों से अच्छी कोचिंग नहीं ले पाते। ऐसे में यह छात्रवृत्ति उनके लिए बड़ा अवसर साबित हो सकती है। यदि कोई छात्र पात्रता की सभी शर्तें पूरी करता है और JSDT परीक्षा में सफल होता है, तो उसे एक साल तक मुफ्त आवासीय कोचिंग का लाभ मिलेगा, जिससे JEE और NEET जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी मजबूत हो सकेगी।

यह भी पढ़ें: BRICS Summit 2026: भोपाल बना वैश्विक संस्कृति का केंद्र, सांची से भीमबेटका तक दिखेगी भारत की ताकत

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

PM आवास तक मार्च पर अड़े केजरीवाल! E20 को लेकर आज बड़ा शक्ति प्रदर्शन, पुलिस ने पहले ही खींच दी लकीर
Weather Forecast 4 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बरसेंगे बादल, इन राज्यों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश