PM मोदी ने इन 10 बातों संग किया AAP पर वार, क्या पूरा होगा 27 साल का इंतजार?

Published : Jan 03, 2025, 04:04 PM ISTUpdated : Jan 03, 2025, 04:07 PM IST
arvind kejriwal and PM Modi

सार

दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर पीएम नरेंद्र मोदी अपनी कमर कसते हुए दिखाई दिए हैं। उन्होंने जानिए किन 10 बातों के साथ आप सरकार को आपदा सरकार बताते हुए निशाना साधने का काम किया है।

फरवरी महीने में दिल्ली चुनाव होने जा रहे हैं। काफी वक्त ये सवाल लोगों के मन में उमड़ रहा थी कि भारत के प्रधानमंत्री नरेंद मोदी इसको लेकर अपना दांव जल्दी कब खेलेंगे और अब जब उन्होंने खेला तो लोगों की आंखे खुली की खुली रह गई। शुक्रवार से उन्होंने दिल्ली चुनाव प्रचार की शुरूआत की है। अशोक विहार में जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने दिल्ली सरकार पर जमकर निशाना साधने का काम किया। आइए जानते हैं उनके भाषण से जुड़ी 10 अहम बातों के बारे में यहां।

1. आम आदमी का पीएम मोदी ने बताया आपदा

पीएम मोदी ने अपनी बात रखते हुए कहा कि 10 साल में दिल्ली एक बड़ा आपदा से घिरी हुई है। कुछ कट्टर बेईमान लोगों ने दिल्ली को आपदा में धकेलने का काम किया है। वो भ्रष्टाचार और महिमामंडन करते हैं। साथ ही चोरी करते हैं और सीनाजोरी भी करते हैं। हर कोई बस ये आवाज दे रहा है कि आपदा को नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे।

2. आयुष्मा योजना नहीं लागू होने देते आपदा वाले

पीएम मोदी ने कहा,' मैं आयुष्मान योजना का लाभ देना चाहता हूं, लेकिन आपदा वाले योजना लागू नहीं होने देते हैं। इसके चलते नुकसान दिल्ली वालों को उठाना पड़ रहा है।

3. आपदा सरकार ने यमुना जी का किया बुरा हाल

पीएम मोदी ने कहा,' दिल्ली को जिस आपदा ने घेरा है उसके पास कोई विजन उपलब्ध नहीं है। इसका सबसे बड़ा उदाहरण है यमुना जी। इन लोगों को शर्म आनी चाहिए।

4. केजरीवाल के घर पर साधा निशाना

पीएम मोदी ने अरविंद केजरीवाल के घर पर तंज कसते हुए कहा,' मैं कोई भी शीश महल बनावा सकता था। लेकिन मेरा सपना था कि देशवासियों को पक्का घर मिले। देश जनता है कि मोदी ने कभी अपने लिए घर नहीं बनवाया है।'

5. झुग्गी की जगह पर उपलब्ध करवाए फ्लैट

इसके अलावा झुग्गीवासियों का जिक्र करते हुए पीेएम नरेंद्र मोदी ने कहा कि आज जिन्हें नए घर मिले है, यह उनके स्वाभिमान का घर है। आत्म सम्मान का घर है। ये नई आशा औऱ नए सपनों का घर है।

6. अशोक विहार इमरजेंसी में मेरा ठिकाना

अपनी पुरानी यादों को ताजा करते हुए पीएम नरेंद्र मोदी ने कहा,' पुरानी यादें यहां पर ताजा हो रही है। जब आपातकाल का वक्त था। उस वक्त हम इंदिरागांधी की तानाशाही के खिलाफ लड़ाई कर रहे थे। उस वक्त मेरे कई साथी अंडरग्राउंड मोर्मेंट का हिस्सा थे। उस समय आशोक विहार मेरे रहने का स्थान हुआ करता था।

7. स्वाभिमान अर्पाटमेंट है हर किसी का पक्का घर

पीएम मोदी ने इस विषय में बात करते हुए कहा,' देश के हर नागरिक के पास पक्की छत हो, अच्छे घर हो, ये संकल्प लेकर हम काम कर रहे हैं। इस का ममें दिल्ली बड़ा रोल प्ले कर रही है। ये अभी शुरुआत है। आज यहां और डेढ़ हजार घरों की चाभी लोगों को दी गई है। ये स्वाभिमान को उनकी गरिमा को बढ़ाने वाले हैंय़

8- नए साल पर नए घर

साल 2025 में भारत की भूमिका और सशक्त होगी। युवाओं को नए स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप में तेजी से आगे बढ़ान का साल है।

9. नई शिक्षा नीते से कई लाभ

पीएम मोदी ने अपनी बता रखते हुए कहा कि बच्चों को केवल पढ़ाना नहीं है। बल्कि आने वाले भविष्य और फिलहाल की जूररतों को पूरी करने में भी मदद करता है।

10. 27 साल का इतंजार

जानकारी के लिए बता दें कि बीजेपी की सत्ता केंद्र में 10 साल से बनी हुई है, लेकिन दिल्ली में सत्ता के लिए उन्हें 27 साल से इंतजार है। 1998 के बाद से बीजेपी दिल्ली की सत्ता पर वापसी नहीं कर सकी है।

ये भी पढ़ें-

केजरीवाल की AAP पर PM मोदी का शीशमहल वार, दिया नहीं सहेंगे, बदलकर रहेंगे का नारा

10 लाख की मांग, मानसिक तनाव, आखिरी वक्त में ऐसे छलका था पुनीत खुराना का दर्द

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

सांसद संजय सिंह का आरोप, UP SIR से मतदाता हटाए जा रहे हैं, संसद में बहस की मांग
दिल्ली पुलिस ने पकड़ा रहस्यमयी चोरः CCTV में दिखी 'नकाबपोश महिला', लेकिन कहानी में था एक ट्विस्ट