झुग्गी-झोपड़ी वालों को 1675 फ्लैट्स...PM मोदी ने दिल्ली में किया क्या-क्या लांच

Published : Jan 03, 2025, 01:34 PM ISTUpdated : Jan 03, 2025, 08:06 PM IST
PM Modi

सार

पीएम मोदी ने दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट का उद्घाटन किया और झुग्गीवासियों को 1675 फ्लैट्स की चाबी सौंपी। साथ ही, कई इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स का भी शिलान्यास किया गया।

PM Modi in Delhi Live: पीएम नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को झुग्गी-झोपड़ी में रहने वाले सैकड़ों परिवारों के पक्का घर का सपना पूरा किया। प्रधानमंत्री ने दिल्ली में शुक्रवार को दिल्ली के अशोक विहार में स्वाभिमान अपार्टमेंट का उद्घाटन किया। इसके अलावा वह वीर सावरकर कॉलेज की भी नींव रखे। प्रधानमंत्री मोदी ने दिल्ली की इंफ्रास्ट्रक्चरल डेवलपमेंट से संबंधित प्रोजेक्ट्स सहित अन्य प्रोजेक्ट्स का रिमोट से शिलान्यास-उद्घाटन किया। इन परियोजनाओं की लागत करीब 4500 करोड़ रुपये है।

1675 फ्लैट्स की चाबी सौंपा गया

पीएम द्वारा जेलर वाला बाग में झुग्गियों में रहने वाले लोगों को फ्लैट्स अलॉटमेंट के बाद उनको सौंपा गया। गरीबों के लिए 1675 फ्लैट्स का निर्माण कराया गया है। इन फ्लैट्स को स्वाभिमान अपार्टमेंट नाम दिया गया है। प्रधानमंत्री मोदी ने साउथ दिल्ली के नैरोजी नगर में वर्ल्ड ट्रेड सेंटर और सरोजनी नगर में सरकारी कर्मचारियों के लिए टाइप-2 क्वार्टर को शुरू किया गया। पीएम मोदी नजफगढ़ में वीर सावरकर कॉलेज की नींव रखा। द्वारका में सीबीएसई की नई बिल्डिंग का उद्घाटन भी किया। वह अशोक विहार के रामलीला मैदान में रैली किया।

पीएम मोदी ने कहा-2025 भारत के विकास के लिए अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा

पीएम मोदी ने कहा कि साल 2025 भारत के विकास के लिए अनेक नई संभावनाएं लेकर आ रहा है। दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी आर्थिक ताकत बनने की ओर हमारी यात्रा इस वर्ष और तेज होने वाली है। आज भारत, दुनिया में राजनीतिक और आर्थिक स्थिरता का प्रतीक बना है, 2025 में भारत की ये भूमिका और सशक्त होगी।

उन्होंने कहा कि ये वर्ष विश्व में भारत में अंतरराष्ट्रीय छवि को और सशक्त करने का होगा। ये वर्ष भारत को दुनिया का बड़ा मैन्युफैक्चरिंग हब बनाने का वर्ष होगा। ये वर्ष युवाओं को नए स्टार्टअप और एंटरप्रेन्योरशिप में आगे बढ़ाने का होगा। ये वर्ष कृषि क्षेत्र में नए कीर्तिमानों का होगा। पढ़िए पीएम मोदी ने और क्या-क्या कहा…

यह भी पढ़ें:

PM मोदी का केजरीवाल सरकार पर अनोखा तंज, दिल्ली का संकल्प-आप-दा के खिलाफ जंग

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Air Pollution: CAQM ने दिल्ली-NCR के लिए 2027 तक 15-20% प्रदूषण घटाने का टारगेट रखा
Delhi Weather: दिल्ली में मौसम का सबसे ठंडा दिन, जानें क्यों अगले कुछ दिनों में 500 तक जा सकता है AQI