
Delhi Murder Case: दिल्ली के ख्याला इलाके में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक को सिर्फ इसलिए जान गंवानी पड़ी क्योंकि उसने अपनी बहन के प्रेम संबंधों पर आपत्ति जताई थी। यह मामला ऑनर से जुड़ी हिंसा जैसा प्रतीत हो रहा है।
19 मई की शाम, ख्याला में 27 वर्षीय इश्मीत सिंह पर तीन युवकों ने जानलेवा हमला किया। बहस के बाद बात इतनी बढ़ गई कि आरोपियों ने इश्मीत को लात-घूंसों से पीटा और फिर उसके पैर में चाकू मार दिया। घटना के बाद हमलावर मौके से फरार हो गए।
पुलिस जांच में सामने आया है कि इश्मीत अपनी बहन के आरोपी अनमोल उर्फ हन्नी से रिश्ते का विरोध कर रहा था। कई बार समझाइश और चेतावनी देने के बाद भी जब अनमोल पीछे नहीं हटा, तो यह टकराव खूनी संघर्ष में बदल गया।
FIR दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की पहचान की। तीन में से एक आरोपी प्रीतपाल (25) को गिरफ्तार कर लिया गया है, जबकि अनमोल और पीयूष की तलाश जारी है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दबिश दी जा रही है।
घायल अवस्था में इश्मीत को उसके पिता ने दीन दयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी। डॉक्टरों की तमाम कोशिशों के बावजूद उसकी मौत हो गई। परिवार में मातम का माहौल है।
पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती फुटेज में आरोपी वारदात के बाद भागते नजर आ रहे हैं। इन सुरागों के आधार पर अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास तेज किए गए हैं।
पुलिस इसे एक ऑनर क्राइम मानते हुए जांच कर रही है। सभी आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (BNS) की संगीन धाराओं में केस दर्ज किया गया है। जल्द ही अन्य दो आरोपी भी सलाखों के पीछे होंगे।
दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।