फिर से कांपी दिल्ली, पुलिस भवन के सामने नाबालिग पर चाकूओं से वार, दर्दनाक मौत

Published : Jan 20, 2025, 09:44 AM ISTUpdated : Jan 20, 2025, 10:32 AM IST
meerut crime news

सार

पुरानी दिल्ली के तुर्कमान गेट पर पुलिस भवन के सामने एक नाबालिग पर चाकू से हमला हुआ। कई लोगों के सामने यह वारदात हुई, लेकिन किसी ने भी बीच-बचाव नहीं किया।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले राजधानी में एक खौफनाक घटना घटती हुई दिखाई दी है। पुरानी दिल्ली इलाके में एक शख्स ने बीच सड़क पर एक नाबालिग को चाकूओं से गोद दिया। ये मामले तुर्कमान गेट का बताया जा रहा है। हैरानी वाली बात ये है कि पुलिस भवन के सामने ही इस वारदात को अंजाम दिया गया। जिस वक्त इस घटना को अंजाम दिया गया उस वक्त वहां से कई वाहन गुजर रहे थे। आरोपी चाकूओं से नाबालिग पर वार करता रहा लेकिन किसी ने भी कुछ नहीं किया। लोग बस चीजों का तमाशा बनते हुए देख रहे थे। इस घटना से दिल्ली पुलिस और कानून व्यवस्था पर फिर से सवाल खड़े कर दिए हैं।

इससे जुड़ा वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि एक शख्स सड़क के बीचों बीच एक नाबालिग पर चाकूओं से वार कर दिया है। उस बाद में हॉस्पिटल ले जाया गया। जहां पर उसे मृत घोषित कर दिया गया। ये घटना शाम 7 बजे की बताई जा रही है। हर कोई इस घटना से काफी हैरान हो रहा है। ऐसा कहा जा रहा है कि एक ढाबे के पास दो लोगों के बीच किसी बात को लेकर बहस हो गई थी। बाद में उनके बीच हाथापाई हो गई। हालात काफी ज्यादा खराब हो गए। कि आरोपी ने नाबालिग पर हमला करना शुरू कर दिया। हमला करने वाले शख्स की उम्र 17 साल बताई जा रही है। वहीं मृतक की उम्र 35 साल है।

ये भी पढ़ें-

ये है दिल्ली का कसाई, 18 लोगों को काटा, शव के टुकड़े संग पुलिस को देता था चुनौती

पुलिस ने तुरंत की कार्रवाई

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि चाकू वार की घटना के बाद घायल को तुरंत ही हॉस्पिटल ले जाया गया। इलाज के वक्त उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी नाबालिग को गिरफ्तार कर लिया है। 7वीं कक्षा का छात्र तुर्कमान गेट इलाके का ही रहने वाला बताया जा रहा है। हमला करने वाले शख्स की उम्र 17 साल बताई जा रही है। वहीं मृतक की उम्र 35 साल है।

ये भी पढ़ें-

अरविंद केजरीवाल ने किराएदारों का दिल किया खुश, मुफ्त की ये दो चीजें

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

दिल्ली पुलिस ने पकड़ा रहस्यमयी चोरः CCTV में दिखी 'नकाबपोश महिला', लेकिन कहानी में था एक ट्विस्ट
10 फोटो में देखें एयरपोर्ट पर यात्रियों का संघर्ष, फुटपाथ पर सोने को मजबूर फ्लाइट वाले VIP