106 रक्तदान... 70 हजार शवों का अंतिम संस्कार... ऐसे हैं AAP के जितेंद्र शंटी

Published : Dec 05, 2024, 04:55 PM IST
jitender singh shunty

सार

बीजेपी के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह शंटी अब आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए हैं। पद्म श्री विजेता शंटी 'एम्बुलेंस मैन' के नाम से जाने जाते हैं और शाहदरा से चुनाव लड़ सकते हैं।

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा से पहले नए-नए नेता अरविंद केजरीवाल की पार्टी के साथ जुड़ते हुए दिखाई दे रहे हैं। इस लिस्ट में अब बीजेपी के पूर्व विधायक जितेंद्र सिंह शंटी का नाम भी शामिल हो गया है। इससे जुड़ी जानकारी खुद आप आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल के जरिए दी गई है। दूसरी तरफ आप के नेता राम निवास गोयल ने राजनीति से संन्यास ले लिया है। ऐसे में केजरीवाल को दिल्ली की शाहदरा सीट पर एक उम्मीदवार की जरूरत थी। अब ऐसा लग रहा है कि इस सीट पर जितेंद्र सिंह शंटी को खड़ा करवाया जा सकता है। ऐसे में आइए जानते हैं जितेंद्र सिंह शंटी से जुड़ी खास बातों के बारे में यहां।

- लोगों के बीच जितेंद्र सिंह शंटी एंबुलेंस मैन के नाम से भी जाने जाते हैं। उनका जन्म 1 अगस्त 1962 को हुआ था।

- जितेंद्र सिंह शंटी एक मशहूर समाजसेवी और पद्म श्री विजेता भी रहे चुके हैं। उनके नाम 106 बार रक्तदान करने का भी रिकॉर्ड बन चुका है। उन्होंने शहीद भगत सिंह सेवा दल फाउंडेशन की भी स्थापना की थी।

- 2013 में वो बीजेपी में शामिल हुए थे। उन्होंने शाहदरा विधानसभा सीट पर बीजेपी की ओर से चुनाव लड़ा था। उन्हें जीत हासिल हुई थी। इसके अलावा वो दो बार झिलमिल वार्ड के पार्षद तक रह चुके हैं।

- पिछले साल उन्हें बुरी तरह से हराने का काम आप पार्टी के नेता राम निवास गोयल करते हुए दिखाई दिए थे।

- आप के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद इस बात की जानकारी दी कि उन्होंने अभी तक 70 हजार से ज्यादा शवों का अंतिम संस्कार किया है। कोरोना जैसी महामारी के दौर में उन्होंने लोगों की मदद करके सबका दिल जीता था।

- राम निवास गोयल से हार के बाद जितेंद्र सिंह शंटी राजनीति की दुनिया में थोड़े कम ही एक्टिव नजर आएं। उन्होंने अपना सारा ध्यान समाज सेवा में लगा दिया था।

ये भी पढ़ें-

बीजेपी की इन हरकतों से परेशान हुए थे राम निवास गोयल! ऐसे थमा था AAP का हाथ

AAP विधायक राम निवास गोयल का अचानक राजनीति से संन्यास, केजरीवाल हुए भावुक

 

PREV

दिल्ली की राजनीति, मेट्रो-ट्रैफिक अपडेट्स, प्रदूषण स्तर, प्रशासनिक फैसले और नागरिक सुविधाओं से जुड़ी हर ज़रूरी जानकारी पाएं। राजधानी की रियल-टाइम रिपोर्टिंग के लिए Delhi News in Hindi सेक्शन देखें — सटीक और तेज़ समाचार सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Delhi Pollution Emergency: खुले में कचरा जलाते पकड़े गए तो सीधे ₹5,000 फाइन-असली वजह क्या?
होटलों में तंदूर के लिए कोयला-लकड़ी बैन, भयानक प्रदूषण को रोकने सख्त आदेश