2012 के बहुचर्चित एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में हरियाणा के पावरफुल नेता गोपाल कांडा बरी, जानिए पूरी डिटेल्स

Published : Jul 25, 2023, 12:32 PM ISTUpdated : Jul 25, 2023, 01:32 PM IST

हरियाणा की पॉलिटिक्स में भूचाल लाने वाले एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में पावरफुल पॉलिटिशियन कहे जाने वाले गोपाल कांडा को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। 

PREV
16

नई दिल्ली. हरियाणा की पॉलिटिक्स में भूचाल लाने वाले एयर होस्टेस गीतिका शर्मा सुसाइड केस में पावरफुल पॉलिटिशियन कहे जाने वाले गोपाल कांडा को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने बरी कर दिया है। इस मामले में मंगलवार(25 जुलाई) को फैसला सुनाते हुए कोर्ट ने एक अन्य आरोपी अरुणा चड्ढा को भी बरी कर दिया है। इस मामले में गोपाल कांडा को डेढ़ साल जेल में रहना पड़ा था। मार्च, 2014 में जमानत मिली थी।

26

हरियाणा के पूर्व गृहमंत्री गोपाल कांडा की एयरलाइंस में एयर होस्टेस रहीं गीतिका शर्मा ने 5 अगस्त 2012 को अपने अशोक विहार स्थित घर में फांसी लगाकर सुसाइड कर लिया था। दु:खद पहलू यह भी रहा कि बेटी की मौत के सदमे में 6 महीने बाद मां ने भी सुसाइड कर लिया था। उन्होंने भी इसके लिए गोपाल कांडा को जिम्मेदार ठहराया था।

36

हरियाणा की पॉलिटिक्स में खासा दखल रखने वाले गोपाल कांडा इस समय अपनी पार्टी 'हरियाणा लोकहित पार्टी' से सिरसा से MLA हैं। वे भूपिंदर सिंह हुड्डा के नेतृत्व वाली कांग्रेस सरकार में होम मिनिस्टर थे।

46

गीतिका शर्मा ने एक सुसाइड नोट छोड़ा था। इसमें आरोप लगाया था कि वो गोपाल कांडा और उनकी कंपनी MDLR में सीनियर मैनेजर रहीं अरुणा चड्ढा की प्रताड़ना से परेशान होकर सुसाइड कर रही है।

56

गीतिका शर्मा ने अपने 2 पेज के सुसाइड नोट में गोपाल कांडा और अरुणा चड्ढा पर आरोप लगाते हुए लिखा था कि वो अपने आप को खत्म कर रही है, क्योंकि अंदर से टूट चुकी है। विश्वास टूट गया है। उसके साथ धोखा किया गया।

यह भी पढ़ें-पश्चिम बंगाल में 8वीं की छात्रा से स्कूल के टायलेट में टीचर ने किया रेप, फिर ताला डालकर भागा, TMC ने फैमिली को धमकाया

66

5 अगस्त 2012 को गीतिका का शव घर पर लटका मिला था। 8 अगस्त, 2012 को गोपाल कांडा को फरार घोषित किया गया था। 18 अगस्त, 2014 को गोपाल कांडा ने पुलिस के आगे सरेंडर किया था।

यह भी पढ़ें-अहमदाबाद में अपनी जगुआर से 9 लोगों को कुचलने वाला 'विलेन' निकला, चौंकाने वाला खुलासा

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories