पिता की अर्थी को 7 बेटियों ने दिया कांधा, ऐसे पूरी की अंतिम इच्छा

Published : Jan 08, 2025, 09:39 PM IST
Arthi Pic 1

सार

हरियाण के भिवानी से जुड़ा एक बेहद ही अजीबों-गरीब मामला सामने आया है, जिसने लोगों की सोच बदलकर रख दी है। एक पिता की अर्थी को 7 बेटियों ने कांधा देकर मिसाल पेश की है। 

भिवानी। आज के जमाने में लोग बेटा और बेटियों में कोई फर्क नहीं करते। इसका सबसे बड़ा उदाहरण हाल ही में हरियाणा के भिवानी क्षेत्र में देखने को मिला। जहां एक पिता को कंधे देने का काम उनकी 7 बेटियों ने किया। ये देखकर सभी लोगों की आंखों में आंसू आ गए। ऐसा इसीलिए क्योंकि पुरुष ही अर्थी को कांधा देते हुए दिखाई देते हैं। उनकी 7 बेटियों ने अपने पिता की आखिरी इच्छा को पूरी करने के लिए ये कदम उठाया है। दरअसल 75 साल के उजागर सिंह गांव नंबरदार थे। वो फौज से रिटायर्ड होने के बाद इस पद पर तैनात हुए थे। पिछले कई दिनों से वो बीमार चल रहे थे। एक प्राइवेट हॉस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था, जहां पर उन्होंने अपनी आखिरी सांस ली।

उजागर सिंह की 7 बेटियां हैं, जिन्होंने अपने पिता की अर्थी को कंधा देकर एक नया उदाहरण लोगों के बीच पेश किया है। इस मामले में जानकारी देते हुए उनकी बेटी सुमन ने बताया कि उसके पिता ने इस चीज को लेकर अपनी आखिरी इच्छा जताई थी। यहीं वजह है कि सभी बहनों ने मिलकर उनके पिता की अर्थी को कांधा देकर समाज के सामने एक नया उदाहरण पेश किया।

उजागर सिंह की बेटियां है हौनहार

जानकारी के लिए बता दें कि उजागर सिंह की बेटी सुमन हिन्दी प्रधान अध्यापिका है। वहीं, उनकी छोटी बेटी पूनम हरियाणा पुलिस में काम करती है। वहीं, उजागर सिंह की सारी बेटियां मैना, इंदु, बबीता, राजेश और सुनीत भी पढ़ी लिखी है। उनके पिता न्याय काफी पसंद करते थे। वो हमेशा सच्चाई का साथ देने पसंद करते थे। साथ ही देश भक्ति उनके खून में फैलती है। उन्होंने गांव में रहते हुए कई लोगों को न्याय देने का काम किया था। साथ ही जरूरतमंदों की दिल खोलकर मदद भी की थी। उनके जाने का गम केवल बेटियों को नहीं पूरे गांव का रहा था।

ये भी पढ़ें-

नेशनल हाईव पर सड़क हादसा, स्कॉर्पियो को काटकर निकाले शव, लोगों की कांपी रूह

हरियाणा मे खाना बनाते वक्त झुलसी सास-बहू, सवा महीने के बच्चे की हालत खराब

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Divyanka Sirohi Death: दिव्यांका की 3 साल पुरानी पोस्ट में ऐसा क्या, जिसे देख छलके लोगों के आंसू
Heatwave Alert: देश के ये 10 शहर आज बनेंगे भट्ठी! 45-46 डिग्री के साथ दिन-रात चलेगी लू