हरियाणा में 1 अक्टूबर को होगा विधानसभा चुनाव, 4 को होगी गिनती, जानें पूरी डिटेल

Published : Aug 16, 2024, 03:26 PM ISTUpdated : Aug 16, 2024, 04:03 PM IST
haryana assembly elections

सार

हरियाणा 15वीं विधानसभा के लिए चुनाव की दहलीज पर आ चुका है। इसके लिए चुनाव आयोग के चीफ राजीव कुमार ने तारीखों का ऐलान कर दिया है।

हरियाणा 15वीं विधानसभा चुनाव की तारीख। हरियाणा की 15वीं विधानसभा चुनाव की तारीफ सामने आ गई है, जिसके मुताबिक 1 अक्टूबर को मतदान होंगे और वोटों की गिनती 4 अक्टूबर को होगी। राज्य में चुनाव एक ही चरण में पूरे किए जाएंगे। इसके लिए 20 हजार 629 पोलिंग बूथ बनाए जाएंगे। इसमें 150 मॉडल बूथ होंगे। प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने कहा-"हरियाणा में कुल 90 विधानसभा क्षेत्र हैं। जिनमें से 73 सामान्य, एससी-17 और एसटी-0 हैं। राज्य में कुल मतदाताओं की संख्या 2.01 करोड़ है। जिनमें से 1.06 करोड़ पुरुष , 0.95 करोड़ महिलाएं है और 4.52 लाख पहली बार वोट देने वाले हैं। इनमें से 40.52 लाख यंग वोटर है। हालांकि, मतदाता सूची 27 अगस्त 2024 को प्रकाशित की जाएगी।''

हरियाणा में विधानसभा चुनाव को लेकर तय कार्यक्रम

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीट है। इसके तहत चुनावी कार्यक्रम का ढांचा इस प्रकार तैयार किया गया है, जो निम्नलिखित है।

  • राजपत्र अधिसूचना जारी करने की तिथि- 05.09.2024 (गुरुवार)
  • नामांकन करने की अंतिम तिथि- 12.09.2024 (गुरुवार)
  • नामांकन की जांच की तिथि-13.09.2024 (शुक्रवार)
  • उम्मीदवारों के नाम वापस लेने की अंतिम तिथि-16.09.2024 (सोमवार)
  • मतदान की तिथि-01.10.2024 (मंगलवार)
  • मतगणना की तिथि-04.10.2024 (शुक्रवार)

मौजूदा चुनाव में पार्टियों की स्थिति

इस बार हरियाणा के चुनाव में कांग्रेस का मनोबल बढ़ा हुआ है। इसके पीछे की सबसे बड़ी वजह लोकसभा इलेक्शन में 5 सीटों पर मिली जीत को माना जा रहा है। इसके अलावा विपक्षी पार्टी के नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने पदयात्रा पर निकला है। इसके अलावा अगर मौजूदा सत्ता पार्टी बीजेपी की बात करें तो वोटरों को साधने के लिए मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किसान और कृषि से जुड़े छोटे-छोटे समूहों को लुभाने की कोशिश में जुटे हुए हैं। तीसरी पार्टी आम आदमी भी पूरी ताकत झोंकने के प्रयास में है।

विधानसभा चुनाव 2019 की नतीजे

बता दें कि बीते विधानसभा चुनाव 2019 में बीजेपी 36.7 फीसदी वोट शेयर के साथ 40 सीटों पर जीत हासिल की थी। वहीं कांग्रेस को 28.2 फीसदी वोट मिले थे और कुल 31 सीटों पर विजय हासिल की थी। हालांकि, कोई भी पार्टी 46 सदस्यों के जादुई आंकड़े तक नहीं पहुंच पाई थी।

ये भी पढ़ें: हरियाणाः भाजपा में शामिल होने के 6 घंटे बाद ही पूर्व मंत्री बर्खास्त

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच
हरियाणा : कौन है साइको किलर लेडी? कैसे बनी कातिल..बताया क्यों बेटे को मरना पड़ा