दुनिया की सबसे छोटी गाय को देख हरियाणा में मची धूम, कीमत जानकर उड़ जाएंगे होश

Published : Nov 27, 2024, 07:24 PM IST
punganur cow

सार

हरियाणा के नूंह में एक घर अनोखी गायों को देखने के बाद अब हर कोई हैरान है। उन गायों की कीमत लाखों में बनी हुई है। जानिए क्यों धमाल मचा रही है वो गाय।

नूंह। हरियाणा के नूंह का एक घर लोगों के बीच काफी ज्यादा फेमस हो रहा है। ऐसा इसीलिए क्योंकि उस घर में रहने वाले राजेश जिंदल ने एक अलग किस्म की गाय खरीदी है, जिसकी हाइट केवल 22 इंच है। साथ ही वो दुनिया में सबसे अद्भूत नस्ल की पूंगनूर गोवंश प्रजाति के तौर पर पहचानी जाती है। इन गायों की लंबाई दो फीट से ज्यादा नहीं होती है। इन गायों की बेहद ही खास तरीके से देखभाल की जाती है। इन गायों की कीमत करीब 8 लाख रुपये हैं, लेकिन राजेश ने इस 6 लाख रुपये में खरीदा है।

पीएम मोदी ने भी की है गायों की तारीफ

इन गायों की खरीद को लेकर तावड़ु में रहने वाले राजेश जिंदल ने बताया कि कुछ दिन उन्होंने फेसबुक पर एक पोस्ट देखी थी। मन में इसको लेकर उत्साह बढ़ी। गूगल और यूट्यूब का सहारा लेकर पता चला कि पीएम नरेंद्र मोदी भी लुप्त होने वाली इस पूंगनूर गोवंश प्रजाति को बचाने की अपील कर चुके हैं। ऐसे में उन्होंने इस गौवंश को घर लाने के बारे में सोचा।

बहेद ही खास है पूंगनूर गोवंश जाति से जुड़ी ये गाय

उन गायों को लेने के लिए राजेश अपने एक साथी को लेकर आंध्र प्रदेश के चित्तूर जिले में पहुंचे। जहां पर डॉ. कृष्णम राजू का नाड़ापात गौशाल में उन्हें बहुत ही प्यारी नस्ल के गोवंश मिले, जिसे उन्होंने खरीदने का फैसला किया। उन्होंने 6 लाख रुपये उस गाय के लिए दिए। अभी उन गायों की उम्र महज 19 महीने ही है। इसके अलावा राजेश ने बताया कि इस गाय को देखने के लिए अब तक पूर्व राज्य मंत्री कुंवर संजय सिंह, मनोनीत पार्षद सतपाल सहरावत सहित नगर के कई लोग उन गायों को देख चुके हैं। पोंगनूर गाय की बात करें तो ये गाय हर दिन 3 से 5 लीटर दूध देती है। साथ ही इन गायों का उपयोग तिरुपति बालाजी मंदिर में भी किया जाता है। इस गाय का दूध आंध्र प्रदेश में 200 से 500 रुपये प्रति लीटर के हिसाब से बिकता है। इनकी उम्र केवल 10 से 14 साल ही होती है।

ये भी पढ़ें-

रोहतक हादसा: ASI के बेटे की सड़क दुर्घटना में मौत, लापरवाही के चलते गई जान

अजीबोगरीब रील बनाने वाले को भीड़ ने किया वायरल, ब्रा-लहंगा पहन कर रहा था डांस

 

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Weather Update 13 August 2026: दिल्ली-NCR से यूपी-एमपी तक बारिश का अलर्ट, महाराष्ट्र में भारी बारिश
Weather Update 12 August 2026: दिल्ली-NCR से महाराष्ट्र तक बारिश-आंधी, यूपी-एमपी में बिजली का अलर्ट, जानें अगले 5 दिन का हाल