दहेज की आड़ में विवाहिता के साथ खौफनाक काम, भाई को ऐसे हुआ ससुराल वालों पर शक

Published : Dec 05, 2024, 03:33 PM IST
Suicide

सार

फरीदाबाद में एक नवविवाहिता का शव फांसी से लटका मिला। परिवारवालों ने ससुराल पक्ष पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

फरीदाबाद। हमारा समाज चाहे कितनी भी आगे बढ़ चुको हो लेकिन आज भी रूढ़िवादी सोच रखने वाले लोग हम सभी के बीच में रह रहे हैं। देश के कई कोनों में दहेज के मामले कम होते हुए दिखाई नहीं दे रहे हैं। हरियाणा के फरीदाबाद जिले में एक विवाहिता का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ पाया गया, जिस वक्त ये घटना घटी उस वक्त महिला घर पर अकेली ही मौजूद थी। घर के सभी सदस्य किसी रिश्तेदार के यहां पर गए हुए थे। मृतका के परिवारवाले ससुरालवालों पर दहेज को लेकर उत्पीड़न करने का आरोप लगा रहे हैं।

मृतका के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए बादशाह खान सिविल हॉस्पिटल में भेजा गया है। पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर ली है। साथ ही जांच भी शुरू कर दी है। मृतका के भाई ने अपनी बात रखते हुए पुलिस को बताया कि उसकी बहन की शादी 8 मार्च के दिन हुई थी। सूरज नाम के व्यक्ति के साथ उनकी शादी हुई थी, जोकि फरीदाबाद के सेक्टर 56-ए का रहने वाला है। उसी वक्त से उसकी बहन पर दहेज का दबाव बनाए जाने लगा। इसको लेकर उसे पीड़ित भी किया जा रहा था। वो दहेज के तौर पर 51 लाख रुपये और एक फॉर्च्यूनर कार मांग रहे थे। उन्होंने अपनी हैसियत के मुताबिक लड़केवालों को सभी चीजें दी थी। फिर भी आरोपी ससुरालवालों की इच्छा पूरी नहीं हुई। वो दहेज के लिए बहन को बार-बार परेशान कर रहे थे।

भाई को इस तरह हुआ बहन की मौत पर शक

मृतका के भाई ने बताया कि शाम के वक्त बहन भारती के जेठ का फोन उनके पास आया और उन्होंने आत्महत्या की बात बताई। बहन का शव मुर्दाघर में रखा हुआ था। उसके शरीर पर चोट के भी निशान थे। ऐसे में शक है कि ससुरालवालों ने उनकी बहन की हत्या की हैं।

ये भी पढ़ें-

सगाई के फंक्शन में महिला की निकली चीख, खुशियों के बीच हुआ इतना बड़ा कांड

ट्रिपल मर्डर: इस शख्स ने उतारा था परिवार वालों को मौत की घाट, ऐसे उठा पर्दा

 

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

साइको किलर पूनम ने 4 मासूम बच्चों की हत्या क्यों की? पुलिस को दिया चौंकाने वाला बयान
'सबका नाश कर दूंगी..अंदर है आत्मा, परिवार ने बताया साइको किलर लेडी का खतरनाक सच