खूबसूरत बीवी की काली करतूत, जिम ट्रेनर से हुआ ऐसा प्यार, पति को भी लगवा दिया ठिकाने

Published : Jun 18, 2024, 05:04 PM IST
Panipat Haryana

सार

खूबसूरती का हर कोई दीवाना होता है। लेकिन यही दीवानगी किस हद तक गुजर जाती है। इसका कोई अंदाजा भी नहीं लगा सकता, ऐसा ही कुछ मामला हरियाणा के पानीपत में हुआ। जिस केस को पुलिस एक एक्सीडेंट का बदला मान रही थी। असल में वो उसी की बीवी की प्लान निकला।

पानीपत. ह​रियाणा के पानीपत में कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले की खूबसूरत बीवी जिम जाने लगी तो उसकी जिम ट्रेनर से आंखें चार हो गई। दोनों पहले दोस्ती फिर प्यार और फिर उसके बाद वह सब होने लगा, जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं। लेकिन इसी बीच एक दिन महिला की पति को अपनी बीवी की काली करतूत पता चल जाती है। जिसके बाद दोनों में झगड़े शुरू हो जाते हैं। फिर वही पत्नी अपने पति का मर्डर करवाने से भी पीछे नहीं हटती है। आईये जानते हैं पूरा मामला।

ढ़ाई साल बाद बीवी के कारनामे का खुलासा

दरअसल ये मामला 2021 का है। पानीपत में कंप्यूटर सेंटर चलाने वाले विनोद बराड़ा और उसकी खूबसूरत बीवी का जीवन अच्छा खासा चल रहा होता है। लेकिन इसी बीच उसकी खूबसूरत बीवी जिम जाना शुरू कर देती है। जिम में एक्सरसाइज के दौरान जिम ट्रेनर का दिल इस खूबसूरत महिला पर आ जाता है। चूंकि वह भी जिम ट्रेनर है। इस कारण उसकी बॉडी और फिटनेस देखकर विनोद की प​त्नी भी जिम ट्रेनर पर लट्टू हो जाती है। उनकी जिम में दोस्ती होने के बाद कब प्यार में बदल जाती है। वे खुद भी नहीं जान पाए। इसके बाद वे बाहर भी मिलने लगे। और दोनों के बीच फोन पर भी लंबी बातें होने लगी। ऐसे में एक दिन महिला के पति को इस बात की भनक लग गई। जिसके बाद उसने पत्नी को टोंका तो दोनों में विवाद होने लगे। चूंकि उसकी बीवी जिम ट्रेनर के प्यार में इस कदर डूबी थी कि उसे अच्छा बुरा कुछ दिखाई नहीं दे रहा था। इस कारण उसने अपने ही पति को रास्ते से हटाने की प्लानिंग बना ली और अपने जिम ट्रेनर प्रेमी की मदद से पति को मरवा दिया।

पहले एक्सीडेंट फिर मारी गोली

महिला के जिम ट्रेनर प्रेमी सुमित ने एक ड्राइवर को सुपारी देकर एक्सीडेंट में ​महिला के पति को मरवाने की प्लानिंग पर काम किया। पहले तो ड्राइवर को एक गाड़ी दिलवाई, जिससे की वह एक्सीडेंट कर उसके पति को मार दे। लेकिन गाड़ी चढ़ाने के बाद भी उसका पति मरा नहीं बल्कि उसके दोनों पैर टूट गए। इसके बाद मामला कोर्ट में चला गया और आरोपी को जेल हो गई। जब महिला का पति पहले प्लान में बच गया तो उन्होंने दूसरा प्लान बनाया, जिसके तहत जिम वाले ने पहले दुर्घटना के केस में जेल में बंद आरोपी की जमानत करवाई। फिर उसे एक पिस्टल देकर हत्या करने की साजिश रची। इस बार देव सुनार नामक आरोपी 5 अक्टूबर 2021 को सीधे महिला के पति विनोद के पास पहुंचा और केस में समझौता करने की बात कही, नहीं मानने पर अंजाम भुगतने की धमकी दी। इसके बाद 15 दिसंबर को वह विनोद के घर पिस्टल लेकर पहुंचा और विनोद को सिर और कमर में गोली मार दी। इस दौरान जब विनोद की पत्नी चिल्लाई थी तो उसके पड़ोसी में रहने वाला एक वीरेंद्र नामक शख्स अंदर घुसा और आरोपी देव सुनार को पुलिस के हवाले कर विनोद को अस्पताल लेकर गया। जहां डॉक्टर ने विनोद को मृत घोषित कर दिया।

एक मैसेज ने खोली पूरी पोल

ये केस एक्सीडेंट में हुए केस का बदला लेने की नियत से किया गया मर्डर मानकर पुलिस ने आरोपी देव सुनार को सजा सुना दी थी। लेकिन इसी बीच आस्ट्रेलिया में रहने वाले विनोद के भाई का मैसेज पुलिस के पास पहुंचा और इस केस में अन्य आरोपी के शामिल होने की बात कही गई। जिसके बाद इस केस को फिर से ओपन कर जांच की गई।

दोबार जांच में हुआ खुलासा

इस केस की जब पुलिस ने दोबारा नए सिरे से जांच शुरू की तो पता चला कि आरोपी देव सुनार की जिम ट्रेनर सुमित से बात होती थी। वहीं सुमित की विनोद की बीवी से काफी बात होती थी। इस मामले में जब पुलिस ने जिम ट्रेनर को उठा लिया और रिमांड पर लिया तो उसने पूरी कहानी उगल दी। उसने बताया कि वह पानीपत में जिम ट्रेनर था, तभी विनोद की पत्नी वहां आती थी, जिसके सम्पर्क में आने के बाद ये घटनाक्रम हुआ। सुमित ने बताया कि उसका विनोद से भी विवाद हो गया था। वह उसकी बीवी से भी रोज लड़ने लगा था। जिसके के कारण ये प्लान बनाकर विनोद को मरवाया था।

यह भी पढ़ें : एक औरत के दो पति, सप्ताह में दो दिन एक के पास, 5 दिन दूसरे के पास गुजारती पत्नी

सुमित उठाता था दोनों का खर्च

इस केस में जिम ट्रेनर एक तरफ विनोद की बीवी का पूरा खर्च उठाता था। वहीं दूसरी तरफ जिससे विनोद का मर्डर करवाया था, उसके परिवार का खर्च भी सुमित उठाता था। इस मामले में शनिवार को जिम ट्रेनर सहित मुख्य आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उन्हें जेल भेज दिया है। चूंकि यह पानीपत का चर्चित मर्डर केस था, इस कारण ये केस एक बार फिर से सुर्खियों में आ गया है।

यह भी पढ़ें : JEE के नाम पर स्टूडेंट का भविष्य बर्बाद, पैसे भी ठगे, कोचिंग भी हो रही बंद

PREV

हरियाणा की राजनीति, कृषि-किसान मुद्दे, खेल उपलब्धियां, शिक्षा-रोजगार अपडेट्स और जिले-वार खबरें अब तुरंत पाएं। गुरुग्राम, फरीदाबाद, रोहतक समेत पूरे राज्य की रिपोर्टिंग के लिए Haryana News in Hindi सेक्शन देखें — भरोसेमंद खबरें Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

CM Yogi Adityanath in Kaithal: CM योगी बोले- 'अफवाह फैलाने वालों को जनता ने नकारा, सनातन और देश की सुरक्षा साथ-साथ'
किराया-शॉपिंग और SIP…गुरुग्राम टेकी का SHOCKED कर देने वाला मंथली खर्चा-VIDEO VIRAL