
उत्तराखंड। प्रदेश में भूस्खलन और प्राकृति आपदा के साथ हादसे भी लोगों की जान ले रहे हैं। आज गंगोत्री हाईवे से गुजर रही एक बस खाई में गिर गई। बस में 33 लोग सवार थे। इनमें छ लोगों के शव अब तक निकाले जा चुके हैं। जबकि 27 घायलों का भी रेस्क्यू किया जा चुका है। राहत दल मौके पर पहुंचकर लोगों को बचाने का प्रय़ास कर रहा है।
33 यात्रियों से भरी बस हादसे का शिकार
बस 33 यात्रियों को लेकर गंगोत्री से उत्तरकाशी की ओर आ रही थी। इस दौरान अचानक अनियंत्रित होकर बस खाई में गिर गई। जिला आपदा प्रबंधन की ओर से 27 घायलों का रेस्क्यू किया गया है। एक व्यक्ति लापता बताया जा रहा है जिसे टीम तलाश कर रही है।
पढ़ें राजस्थान में भीषण सड़क हादसा: 4 दोस्तों की एक साथ दर्दनाक मौत, कार में चिपक चुकी थीं लाशें
घटना से मची हाहाकार, जुटी भीड़
बस के गंगोत्री हाईवे पर खाई में गिरने से उसके परखच्चे उड़ गए। हादसा देश मौके पर राहगीरों की भीड़ जमा हो गई। लोगों ने पुलिस और एंबुलेंस को घटना की जानकारी दी। कुछ ही देर में पुलिस और एंबुलेंस भी घटनास्थल पर पहुंच गई। जिला आपदा प्रबंधन टीम भी मौके पर पहुंची और घायलों को रेस्क्यू करना शुरू किया।
एंबुलेंस से भेजा गया अस्पताल
घायलों को एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेजा गया। तीन एंबुलेंस के जरिए घायलों को अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया जा रहा था। रेस्क्यू टीम बस में फंसे लोगों को निकालकर एंबुलेंस के जरिए अस्पताल भेज रही थी। अस्पतालों में भी डॉक्टरों को प्रशासन की ओर से अलर्ट कर दिया गया था।
पढ़ें तेज रफ्तार बस ने रामदेवरा दर्शन को जा रहे श्रद्धालुओं को रौंदा, तीन महिलाओं की मौत...कई घायल
घायलों के रेस्क्यू में परेशानी
बस काफी नीचे खाई में गिर जाने से यात्री भी उसमें फंस गए थे। ऐसे में बस से उन्हें सुरक्षित निकालने में भी राहत दल को काफी परेशानी हो रही थी। शवों को भी बस से बाहर निकालने में काफी दिक्कत हुई।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.