Lok sabha election 2024 : आंध्र प्रदेश में 2024 के चुनाव में हुआ 80.86% मतदान

Published : May 15, 2024, 04:32 PM ISTUpdated : May 15, 2024, 05:56 PM IST
Andhra Pradesh

सार

लोकसभा चुनाव 2024 में आयोजित चारों चरणों के मतदान में कुल 80.86 प्रतिशत मतदान आंध्र प्रदेश में हुआ है।

2024 के आम चुनावों में अब तक संपन्न चार चरणों के मतदान में, आंध्र प्रदेश में 3.38 करोड़ मतदाताओं के साथ सबसे अधिक 80.86% मतदान हुआ।

454 उम्मीदवारों ने लड़ा चुनाव

चुनाव आयोग की वेबसाइट से मिली जानकारी के अनुसार आंध्र प्रदेश में 25 लोकसभा सीटों के लिए चुनाव हुआ, जिसमें 454 प्रत्याशियों ने चुनावी मैदान में अपना भाग्य आजमाया, इस चुनाव में करीब 80.66 प्रतिशत मतदान हुआ है।

 

 

एक साथ हुए लोकसभा और विधानसभा चुनाव

आपको बतादें कि आंध्र प्रदेश में 14 मई को शाम 5 बजे तक मतदान हुआ था। यहां एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावों के दौरान कई जगह ​हिंसा और मारपीट की घटनाएं भी हुई। लेकिन इसके बावजूद भी यहां मतदान का प्रतिशत 80 से अधिक होना अच्छी बात है। आंध्र प्रदेश में कुल 4,14,01,887 पंजीकृत मतदाता हैं, जिनमें 20339851 पुरुष, 21058615 महिला और 3421 ट्रांसजेंडर शामिल हैं।

यह भी पढ़ें : मायके गई पत्नी तो पति ने बेटी को बनाया बीवी, बेटी ने भी दिया पूरा साथ

शांतिपूर्ण तरीके से हुआ मतदान

मुख्य निर्वाचन अधिकारी मुकेश मीना ने बताया कि आंध्र प्रदेश में हिंसा की घटनाएं हुई हैं। लेकिन कोई गंभीर या घातक चोट की सूचना नहीं मिली है। प्रदेश में कुछ स्थानों को छोड़कर सभी जगह मतदान शांतिपूर्ण तरीके से हुआ है। पुनर्मतदान के संबंध में उन्होंने कहा कि संभावना है कि उसकी जरूरत नहीं पड़ेगी।

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम
J&K के सोनमर्ग में टूटा बर्फ़ का पहाड़, देखें CCTV में कैसे कैद हुआ वो डरावना पल?