शादी करने की बात से मुकरा प्रेमी, जब प्रेमिका ने वादा याद दिलाया, तो कर दिया Acid attack

Published : Mar 13, 2023, 06:20 AM ISTUpdated : Mar 13, 2023, 06:21 AM IST
Acid attack on girlfriend in Dehradun

सार

एक युवक ने एक महिला पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिसने कुछ सप्ताह पहले उस पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था।

देहरादून(Dehradun). एक युवक ने एक महिला पर कथित तौर पर तेजाब फेंक दिया, जिसने कुछ सप्ताह पहले उस पर शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया था। शनिवार(11 मार्च) की देर शाम महिला पर उस समय तेजाब से हमला किया गया, जब वह डॉक्टर को दिखाकर घर लौट रही थी। पुलिस ने बताया कि स्थानीय लोगों ने मंगलौर में घटना के बारे में पुलिस को सूचित किया जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।

करीब दो सप्ताह पहले महिला ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि युवक ने शादी का झांसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए हैं। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी थी। इस बीच, युवक ने अदालत में पेश होकर खुद को बेगुनाह बताते हुए अग्रिम जमानत हासिल कर ली। मंगलौर थाने के प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार मैनवाल ने बताया कि तेजाब हमले में महिला बुरी तरह झुलस गई है। हालांकि इस मामले में कोई शिकायत नहीं मिली है, लेकिन पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए जांच शुरू कर दी है।

इधर, उत्तराखंड पुलिस ने पौड़ी जिले में एक लड़की से कथित तौर पर बलात्कार करने के आरोप में रविवार को दिल्ली से 24 वर्षीय एक युवक को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आरोपी रामलाल (24) को दिल्ली के नांगलोई इलाके से गिरफ्तार किया गया और ट्रांजिट रिमांड पर यहां लाया जा रहा है।

लड़की के पिता द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत के अनुसार रामलाल ने नौ मार्च को पौड़ी के धूमाकोट इलाके में उसकी बेटी के साथ बलात्कार किया और फरार हो गया। पुलिस ने कहा कि शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और यौन अपराधों से बच्चों के संरक्षण (पॉक्सो) अधिनियम के तहत FIR दर्ज की गई थी। इसके बाद एक टीम गठित की गई, जिसने फोन सर्विलांस के जरिए आरोपी की लोकेशन ट्रेस की और उसे दिल्ली के नांगलोई से गिरफ्तार किया।

यह भी पढ़ें

Viral CCTV में दिखा फैमिली ड्रामा, पति ने पत्नी की कर दी पिटाई, सास ने दिखाए बहू से हुए झगड़े के जख्म

वाइफ और 2 बच्चों को बैठाने के बाद बाइक नहीं संभाल सका SPG का जवान, सीधे नहर में गिरा, मोदी की सिक्योरिटी में था तैनात

 

PREV

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories

गुजरात का GCRI बना देश का कैंसर लाइफलाइन, आंकड़े खुद गवाही दे रहे
पुराना प्यार या नई शादी? एक लड़की, 2 मौतें-सुसाइड नोट में लिखे नाम