Shocking News: मां के प्रेमी ने पूरी फैमिली को पुल से दिया धक्का, पाइप से चिपकी 13 साल की बच्ची ने किया डायल 100

Published : Aug 08, 2023, 10:29 AM ISTUpdated : Aug 08, 2023, 10:56 AM IST

आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक 13 वर्षीय लड़की को उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने पुल से धक्का देकर मारने की कोशिश की। हालांकि बच्ची की किस्मत अच्छी रही। वो एक प्लास्टिक पाइप को पकड़कर रेस्क्यू तक चिपकी रही। 

PREV
15

गुंटूर.आंध्र प्रदेश के गुंटूर जिले में एक 13 वर्षीय लड़की को उसकी मां के लिव-इन पार्टनर ने पुल से धक्का देकर मारने की कोशिश की। हालांकि बच्ची की किस्मत अच्छी रही। वो एक प्लास्टिक पाइप को पकड़कर चिपकी रही। फिर उसने मोबाइल कॉल करके डायल 100 से मदद मांगी। पुलिस ने आरोपी को अरेस्ट कर लिया है।

25

13 साल की कीर्तना को उसकी मां पुप्पाला सुहासिनी (36) और बहन जर्सी (1) को 6 अगस्त की सुबह गोदावरी नदी में पुल से धक्का दे दिया गया था।

35

आरोपी उलवा सुरेश कीर्तना की मां का लिव-इन पार्टनर था। जैसे ही उसने उन्हें रावुलापलेम गौतमी पुल से धक्का दिया, कीर्तना पुल के बगल में एक प्लास्टिक केबल पाइप के पास गिरी। उसने पाइप को पकड़ लिया।

45

इस हादसे में कीर्तना की मां और मासूम बहन लापता हैं। रावुलापलेम पुलिस ने कहा कि रविवार सुबह करीब 3.50 बजे उन्हें मदद के लिए एक कॉल आई थी। 4 बजे पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें-नसों में 'हवा' इंजेक्ट करके BF की बीवी को मौत देने का प्लान

55

कीर्तना ने पुलिस को बताया कि सुरेश उन्हें राजामहेंद्रवरम ले गया था। सेल्फी के बहाने रावुलापलेम ब्रिज पर कार रोकी और तीनों को गोदावरी नदी में धक्का दे दिया।

यह भी पढ़ें-पंजाब में पति ने बीच बाजार पत्नी को कुल्हाड़ी से काट दिया, भीड़ ने ईंटों से हमला किया, पर वो न रुका

Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.

Recommended Stories