
बेंगलुरु। कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में आसमान से आग बरस रही है। राजधानी में पारा 40 डिग्री के आसपास पहुंच गया है। मौसम विभाग की माने तो 5 मई तक बारिश होने की संभावना जताई जा रही है। बेंगलुरु में इस बार रिकॉर्ड तोड़ गर्मी से लोगों का जीना मुहाल हो रहा है। गर्मी के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है।
बेंगलुरु में 50 सालों का रिकॉर्ड टूटा
बेंगलुरू में सामान्य तौर पर इतनी गर्मी नहीं पड़ती है लेकिन इस बार यहां गर्मी का कहर ज्यादा ही बढ़ गया है। यहां पर इस बार सूरज की तपिश ने लोगों के सामने मुश्किल खड़ी कर दी है। गर्मी इस कदर पड़ रही है कि बेंगलुरु में 50 सालों का रिकॉर्ड टूट गया है। 50 सालों में पहली बार बेंगलुरु में पारा 38.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है।
पढ़ें गर्मी और तपिश से उबला बेंगलुरु, 38 डिग्री रहा तापमान, अप्रैल का चौथा सबसे गर्म दिन किया गया रिकॉर्ड
लू और गर्म हवाओं की चेतावनी
मेट्रोलॉजी डिपार्टमेंट ने चेतावनी दी है कि गर्म हवाओं और लू का प्रकोप बढ़ सकता है। चेतावनी जारी की गई है कि कर्नाटक के बिदार, कालाबुर्गी, बागलकोट, यादगिर, बेलागावी, विजयपुरा, गदग, विजयनगर, कोप्पल, देवनागरी, हेवरी, चित्रादुर्गा, तुमकुर, बल्लारी, कोलर, मान्ड्या और चिक्काबल्लापुरा में लोगों को भीषण गर्मी और लू का सामना करना पड़ सकता है।
5 मई तक बारिश के आसार
मौसम विभाग की मानें तो 5 मई तक मौसम में बदलाव होने की संभावना है। ऐसे में उम्मीद जताई जा रही है लोगों को 5 मई के बाद गर्मी से कुछ राहत मिल सकती है। 5 मई के बाद बादल छाने के साथ बारिश होने की उम्मीद है।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.