बेंगलुरु में गर्मी ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। आमतौर पर यहां इतनी गर्मी नहीं पड़ती है लेकिन इस बार तापमान अप्रैल में ही 38 डिग्री तक पहुंच गया है। अप्रैल में चौथी पर इस तरह की रिकॉर्ड गर्मी देखने को मिली है। 

बेंगलुरु। अपने सुहाने मौसम के लिए जाने जाना वाला बेंगलुरु शहर भी गर्मी और तपिश से उबल रहा है। आसमान से आग बरस रही है जिससे तापमान 38 डिग्री पहुंच गया है। आमतौर पर यहां कभी इतना तापमान नहीं पहुंचता है। इस बार अप्रैल में ही चौथी बार सबसे गर्म दिन रिकॉर्ड किया गया है। गर्मी से परेशान लोगों का बुरा हाल है। तेज धूप के कारण लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो रहा है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

27 अप्रैल चौथा सबसे गर्म दिन रहा
बेंगलुरु में 6 अप्रैल को 37.6 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया गया था जो कि आठ वर्षों में सबसे अधिक रहा। वहीं 27 अप्रैल को बेंगलुरु में दिन का तापमान 38 डिग्री तक पहुंच गया था। अप्रैल में इतनी रिकॉर्ड तोड़ गर्मी ने लोगों का बुरा हाल कर दिया है। अप्रैल की बात करें तो पिछले 15 वर्षों में चौथा सबसे अधिक तापमान दर्ज किया गया। यहां कई जिलों में गर्मा से हालात बेकाबू होते दिख रहे है।

पढ़ें गेहूं को छोड़ गर्मी में खाएं 7 आटे की रोटी, बॉडी रहेगी COOL-COOL

बारिश की उम्मीद में बेंगलुरूवासी
पिछले हफ्ते हुई बारिश ने बेंगलुरु वासियों को कुछ राहत दे दी थी लेकिन बीते दिनों लगातार बढ़ रहे तापमान ने उनके सामने फिर मुश्किल खड़ी कर दी है। वह घरों में कैद रहने को मजबूर हो गए हैं। लोग किसी तरह ठंडे पेय पदार्थों के साथ किसी तरह बारिश की उम्मीद में समय काट रहे हैं। हालत ये है कि शाम को भी मौसम में राहत नहीं मिल रही है। 

29 अप्रैल से 2 मई के बीच बारिश की उम्मीद
बेंगलुरु मौसम विभाग के मुताबिक यहां मौसम में बदलाव जल्द होने वाला है। 29 अप्रैल से 2 मई के बीच बारिश होने की उम्मीद जताई जा रही है। 23 डिग्री सेल्सिय से 37 ड्रिग्री सेल्सियस के साथ बादल छाए रहने की उम्मीद जताई जा रही है। 2 से 3 मई के बीच मौसम में बदलाव हो सकता है। ऐसे में बारिश की उम्मीद कर सकते हैं। 

Scroll to load tweet…