
कर्नाटक (बेंगलुरु)। बेंगलुरु में रियल लाइफ में ‘द गॉडफादर-II’ मूवी के जैसी घटना सामने आई है। यहां एक महिला अपने फ्रेंड के साथ सोती है लेकिन जब सुबह उसकी नींद खुलती है तो उसे मरा हुआ पाती है। उसकी बॉडी खून से लथपथ पड़ी मिलती है। ऐसा कैसा हुआ यह उसे खुद भी पता नहीं चल सका। फ्रांसिस फोर्ड कोपोलो की फिल्म में भी कुछ ऐसा ही वाकया होता है। मूवी में सीनेटर पैट्रिक गेरी सुबह नींद से जागते हैं तो उनके बगल में एक महिला का खून से लथपथ शव पड़ा मिलता है।
दोस्त की हत्या से महिला भी हैरान
सीनेटर गेरी को फिल्म में ये पता नहीं था कि वह महिला के बगल में कैसे पहुंच गया जबकि वास्तविक जीवन की एश्वर्य को विश्वास नहीं हो रहा था कि जो दोस्त देर रात तक अपने मैरिटल लाइफ की प्रॉब्लम्स उससे डिस्कस करती रही सुबह उसके साथ ऐसा हो जाएगा। ऐश्वर्या के मुताबिक सुबह उसे लगा कि जैसे बिस्तर पर कुछ नमी या गीला-गीला सा है। जब उसने आंख खोली तो उसकी कोरियोग्राफर दोस्त बी. नव्याश्री की खून से सनी लाश पड़ी थी। किसी ने गला रेत कर उसकी हत्या कर दी थी। एश्वर्या आरआर नाम की फर्म में काम करती हैं। फिलहाल मामले की जानकारी पुलिस को दी गई है।
पढ़ें लैंड क्रूजर से किया 2 का मर्डर, फिर लड़की हंसते हुए बोली- मेरे बाप को नहीं जानते
नव्याश्री के पति ने ही किया कत्ल
पुलिस ने हत्या के मामले में मुख्य संदिग्ध नव्याश्री के पति ए. किरण को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक नव्याश्री और किरण शिवमोग्गा के भद्रावती के रहने वाले और बेंगलुरु में नौकरी के लिए आए थे। दोनों ने परिवार की मर्जी के खिलाफ लव मैरिज की थी। किरण को अपनी पत्नी को प्रोफेशन पसंद नहीं था। वह उससे कोरियोग्राफी के बजाए कुछ और करने के लिए कहता रहता था लेकिन नव्याश्री को अपना काम पसंद था और वह उसे छोड़ना नहीं चाहती थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़े होते थे।
पत्नी पर शक करता था किरण
पुलिस के मुताबिक आरोपी किरण पत्नी के काम पर जाने को लेकर उसका कहीं अफेयर होने का शक करता था। वह उसके दफ्तर से घर लौटने पर कई तरह के सवाल पूछता था। उसका मोबाइल फोन और मैसेज भी चेक करता था जिससे नव्याश्री परेशान हो जाती थी। इस बात को लेकर दोनों काफी झगड़ा करते थे।
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.