
दिल्ली.अभिनेत्री राखी सावंत पर अपने एक्स हसबैंड का एक अश्लील वीडियो लीक करने का आरोप है। इस मामले में राखी सावंत ने अग्रिम जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में याचिका लगाई थी। जो सोमवार को खारिज हो गई है। अब राखी को 4 सप्ताह के अंदर खुद को सरेंडर करना होगा। आपको बतादें कि इस मामले में राखी सावंत के पति ने केस किया है।
ये है मामला
बॉलीवुड अभिनेत्री राखी सावंत को तो आप जानते ही हो, वे अक्सर किसी न किसी विवाद को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहती है। अब उनके एक्स हसबैंड आदिल खान दुर्रानी का अश्लील वीडियो वायरल करने के आरोप में उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। ये केस उनके ही पति द्वारा उनके साथ एक अश्लील वीडियो लीक करने के मामले में दर्ज कराया गया है। इस मामले में राखी सावंत ने अग्रिम जमानत के लिए पहले मुंबई हाईकोर्ट में याचिका लगाई थी, जहां बात नहीं बनने पर उन्होंने सुप्रीम कोर्ट में गुहार लगाई। लेकिन सुप्रीम कोर्ट से भी उनकी याचिका खारिज कर दी गई है।
4 सप्ताह में करना होगा सरेंडर
राखी सावंत को सुप्रीम कोर्ट ने 4 सप्ताह के अंदर निचली अदालत में सरेंडर करने का आदेश दिया है। आपको बतादें कि राखी सावंत के खिलाफ मानहानि, अपराध के इरादे और यौन सामग्री प्रकाशित करने के मामले में केस दर्ज किया गया है। उनके पति आदिल दुर्रानी ने आरोप लगाया है कि राखी ने एक टीवी टॉक शोक में आदिल का अश्लील वीडियो चलाया था। जिसके बाद उस टॉक शो का वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। उन्होंने ड्रामा क्वीन शो का वीडियो शेयर करके उनका अश्लील वीडियो शेयर किया।
यह भी पढ़ें: Raja की दो पत्नियां, महाराज की मौत के बाद एक BJP, दूसरी कर रही Congress का प्रचार, जानिये क्या है मामला
इंडिया में नहीं है राखी सावंत
आपको बतादें कि अभिनेत्री राखी सावंत लंबे समय से इंडिया में नहीं है। वे अभी भी विदेश में है। लेकिन उन्हें सरेंडर करने के लिए इंडिया आना पड़ सकता है। अब वे इंडिया आकर सरेंडर करती है या नहीं ये भी चार सप्ताह के अंदर पता चल जाएगा। लेकिन एक बात तो है कि वे एक बार फिर से सुर्खियों में आ गई हैं।
यह भी पढ़ें: Free में कोटा की कोचिंग, NEET की तैयारी के लिए मंगवाया 30 साल का मटेरियल, कलेक्टर ले रहे बच्चों की क्लास
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.