
नई दिल्ली. दिल्ली में शुक्रवार(28 जुलाई) को एक कॉलेज छात्रा की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। घटना दिल्ली के मालवीय नगर में श्री अरबिंदो कॉलेज के पास एक पार्क में हुई। पुलिस के मुताबिक, 28 साल के आरोपी ने कॉलेज के पास लड़की पर हमला किया। पीड़िता कमला नेहरू कॉलेज की छात्रा थी। आरोपी और मृतका रिश्ते में चचेर भाई-बहन लगते थे।
नई दिल्ली के अरबिंदो कॉलेज के पास कॉलेज स्टूडेंट का मर्डर
साउथ दिल्ली के DCP चंदन चौधरी ने बताया-"हमें सूचना मिली कि दक्षिणी दिल्ली के मालवीय नगर में ऑरबिंदो कॉलेज के पास एक 22 वर्षीय लड़की का शव मिला है। वह अपने दोस्त के साथ पार्क में आई थी। मृतका के सिर पर चोटें हैं। पास में एक लोहे की रॉड मिली है।
दिल्ली पुलिस ने शुक्रवार को कहा कि दक्षिण दिल्ली के मालवीय नगर में श्री अरबिंदो कॉलेज के पास विजय मंडल पार्क में एक 22 वर्षीय लड़की मृत पाई गई। लड़की की पहचान फातिमा के रूप में हुई है। पुलिस ने 28 साल के आरोपी इरफान को भी गिरफ्तार कर लिया है। इरफान और फातिमा रिश्ते में चचेरे भाई-बहन लगते हैं।
पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि लड़की के परिजनों ने इरफान से अपनी बेटी का निकाह पढ़ाने से मना कर दिया था। इसके बाद फातिमा ने भी इरफान से बातचीत बंद कर दी थी। तब से ही इरफान उस पर गुस्सा था। फातिमा ने इसी साल कमला नेहरू कॉलेज से ग्रेजुएशन किया था। वो मालवीय नगर से स्टेनो की कोचिंग कर रही थी।
नई दिल्ली में बहन का मर्डर-निकाह से मना करने पर हत्या
DCP चंदन चौधरी ने बताया कि इरफान डिलीवरी बॉय का काम करता है। इरफ़ान ने कबूल किया है कि पीड़िता द्वारा उसके निकाह प्रस्ताव को अस्वीकार करने के बाद उसने यह हत्या कर दी। फिलहाल पुलिस हत्या के मामले में आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
इस घटना पर दिल्ली महिला आयोग की प्रतिक्रिया आई है। आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने ट्वीट कर कहा कि दिल्ली में जहां एक महिला की उसके घर के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं दूसरी लड़की पर मालवीय नगर जैसे पॉश इलाके में लोहे की रॉड से हमला किया गया। उन्होंने कहा कि दिल्ली बेहद असुरक्षित है, किसी को परवाह नहीं है, अखबारों में सिर्फ लड़कियों के नाम बदल दिए जाते हैं, लेकिन अपराध नहीं रुकते।
बता दें कि गुरुवार(27 जुलाई) की रात दिल्ली के द्वारका जिले में एक बिल्डर की पत्नी की गोली मारकर हत्या करके आरोपी द्वारा सुसाइड का भी चौंकाने वाला मामला सामने आया है। महिला को गोली उसके घर के बाहर ही मारी गई थी। दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे। घटना 27 जुलाई की रात की है। पुलिस इसे दुश्मनी और प्रेम-प्रसंग दोनों एंगल से देख रही है।
यह भी पढ़ें
बिल्डर की पत्नी का मर्डर करके 23 साल के युवक ने खुद को किया शूट, दुश्मनी में क्यों बदली दोस्ती?
3 बच्चों के चक्कर में छपरा की ब्यूटिफुल मेयर राखी गुप्ता बर्खास्त
Other Indian State News (अन्य राज्य समाचार) - Read Latest State Hindi News (अन्य राज्य की खबरें), Regional News, Local News headlines in Hindi from all over the India.